बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
देशभर में वायरल हुआ बागपत का ये वीडियो, आप भी देखें आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में स्थित अतिथि भवन के समीप दुर्गा फ्रूूट जूस कार्नर और नवदुर्गा चाट भंडार आमने - सामने हैं। सोमवार को ग्राहक को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले गई। उधर, संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनजी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु पुत्र सुरेंद्र, नीटू पुत्र घासीराम समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।
वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
देशभर में वायरल हुआ चाट विक्रेताओं के बीच मारपीट का वीडियो
नगर के अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं व कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो देश भर में वायरल हुआ। जिस पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए और इस घटना की घोर शब्दों में निंदा की। शाम तक ही लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके थे और एक दूसरे को शेयर कर घटना को लेकर आक्रोश जता रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

कमेंट
कमेंट X