सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बागपत: फिल्मी अंदाज में युवक की एलानिया हत्या, बुलेटसवार युवक को सरेराह रोककर सीने में उतारी गोलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
man murdered after anouncing before at daytime in Baghpat
मृतक युवक का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में फिल्मी अंदाज में एलान कर बदरखा गांव के युवक को मलकपुर-बोहला मारु पर दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। दो दिन पहले हत्यारोपियों ने गांव में युवक की हत्या करने का एलान किया था।


उधर दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर हत्यरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। उधर इस हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई ने गांव के ही दो युवकों को नामदर्ज व एक अज्ञात युवक के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी गई है।
 
Trending Videos
man murdered after anouncing before at daytime in Baghpat
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मृतक युवक ओमदेव उम्र 30 वर्ष पुत्र रघुवीर बदरखा गांव का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे अपनी बुलेट पर सवार होकर मलकपुर-बोहला मार्ग से होते हुए अपनी ससुराल फैजपुर निनाना अपनी पत्नी को लेने जा रहा था जबकि मृतक का भाई विवेक भी उसी के पीछे बाइक से बागपत जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
man murdered after anouncing before at daytime in Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

जब ओमदेव मलकपुर गांव से आगे निकला तो बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और सटाकर सीने में गोली मार दी। आरोप है कि जब मृतक के भाई विवेक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हत्यारोपियों ने उस पर भी फायर झोंक दिया, इससे विवेक बाल-बाल बच गया।

बाद में हत्यारोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। विवेक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ओमदेव को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

man murdered after anouncing before at daytime in Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

सूचना पर ओमदेव के रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

इस मामले में मृतक के भाई विवेक ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए गांव के अक्षय उर्फ छोटू पुत्र विनोद, विपिन पुत्र रामपाल को नामदर्ज व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
man murdered after anouncing before at daytime in Baghpat
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों की धरपकड़े के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

पांच साल पहले हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम
मृतक ओमदेव की शादी पांच साल पहले फैजपुर निनाना गांव की दीपा के साथ हुई थी। ओमदेव के पास एक लड़का लव है। ओमदेव की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed