तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
कब्रिस्तान का ये मंजर उड़े ग्रामीणों के होश
ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्द-बुर्द देखा तो उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं पास जाकर देखा तो नौ शवों के अवशेष (सिर) गायब मिले। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
बता दें कि यह मामला बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है। गांव के लोगों का आरोप है कि कोई तांत्रिक पिछले एक सप्ताह से लगातार कब्रों को उखाड़कर शवों से सिर गायब कर रहा है, लेकिन सूचना देने के बाद भी बोहला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
