सब्सक्राइब करें

शहादत को सलाम: ...जब देश पर कुर्बान हुआ बागपत का लाल, आखिरी बार देख रो पड़ा पूरा गांव, तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Jammu Encounter: Pinku Kumar of Baghpat was martyred for the country and see photos
जवान पिंकू कुमार शहीद हो गए। - फोटो : amar ujala

शहीद जवान पिंकू कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव आया तो हर किसी की आंखें भर आईं। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव से करीब चार किलोमीटर लंबा सफर तय करके अंतिम यात्रा यमुना किनारे पहुंची। मेरठ से आए थर्ड जाट बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के 15 वर्षीय भतीजे अर्जुन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

Trending Videos
Jammu Encounter: Pinku Kumar of Baghpat was martyred for the country and see photos
बागपत पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : amar ujala

बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव के पिंकू कुमार (38 वर्ष) 2001 में मेरठ से सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में हवलदार पद पर 6 जाट बटालियन में तैनात थे। 27 मार्च की रात लगभग सवा आठ बजे वह जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों की गोली से वह शहीद हो गए। सोमवार को मेरठ से सेना के वाहन में तिरंगे में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को लुहारी गांव लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Encounter: Pinku Kumar of Baghpat was martyred for the country and see photos
गमगीन माहौल में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala

सैकड़ों वाहनों में साथ चले लोग
बड़ौत पहुंचने पर सैकड़ों ट्रैक्टर और बाइकों के काफिले ने सेना के वाहन की अगवानी की। लुहारी गांव तक विशाल जुलूस देश भक्ति के नारे लगाते हुए पहुंचा। सेना के जवानों के साथ डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का अमला भी जुलूस के साथ चला। गांव पहुंचने पर हवलदार पिंकू कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर के आंगन में उतारा गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 

Jammu Encounter: Pinku Kumar of Baghpat was martyred for the country and see photos
शहीद पिंकू दांगी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala

परिजनों का हुआ बुरा हाल
शहीद की पत्नी कविता, बेटी शैली और अंजलि, पिता जबर सिंह, माता कमलेश देवी, भाई मनोज फफक कर रो पड़े। परिजनों व रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पत्नी और बेटियों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पिंकू कुमार को नम आंखों से विदाई दी। 

विज्ञापन
Jammu Encounter: Pinku Kumar of Baghpat was martyred for the country and see photos
Martyr pinku dangi - फोटो : amar ujala

पिता को सौंपा तिरंगा
सेना के मेरठ हेड क्वार्टर के कमांडर अर्जुन सिंह राठौर, बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम व एसपी सिंह सहित हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। जवानों ने शहीद के पिता जबर सिंह को तिरंगा सौंपा। दो मिनट का मौन धारण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed