सब्सक्राइब करें

शहीद की पत्नी बोलीं- फोन आते ही घबराने लगा था मन, रो-रोकर बुरा हाल, मासूम बेटियों ने कही ये बड़ी बात

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Martyr Pinku's wife Kavita says that now there will be a shortage of husband for full life
विलाप करते परिजन, शहीद पिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

शहीद पिंकू कुमार की पत्नी कविता ने बिलखते हुए कहा कि शनिवार रात 11 बजे सूबेदार का फोन आया था। उन्होंने पापा का फोन नंबर मांगा। मैंने बताया कि कुछ दिन पहले पापा का फोन चोरी हो गया था। इस पर उन्होंने फोन काट दिया। फिर मैंने वापस उनको फोन किया और पूछा कि क्या हुआ, इतनी रात को फोन क्यों किया। उन्होंने कुछ नहीं बताया, कहा कि सब ठीक है, लेकिन मेरा मन तभी से घबराने लगा था। पता नहीं था कि इतनी जल्दी वे हमें छोड़कर चले जाएंगे। कविता ने कहा कि जिंदगी भर पति की कमी पूरी नहीं हो सकेगी। लेकिन मैं अपने बच्चों की सही ढंग से परवरिश करूंगी।

Trending Videos
Baghpat News: Martyr Pinku's wife Kavita says that now there will be a shortage of husband for full life
शहीद पिंकू दांगी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम इलाके में शनिवार रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों की गोली से पिंकू कुमार शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गए। आतंकियों के पास से एक अमेरिकी एम-4, एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद की गई थी। पिंकू कुमार को एयर लिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Martyr Pinku's wife Kavita says that now there will be a shortage of husband for full life
pinku dangi martyr - फोटो : amar ujala

2005 वर्ष में हुई थी शादी
वर्ष 2005 में पिंकू की शादी मुजफ्फरनगर के सोरम गोयला गांव की रहने वाली कविता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दो बेटी अंजलि (10 वर्ष) व शैली (8 वर्ष) और एक बेटा अर्णव है।

Baghpat News: Martyr Pinku's wife Kavita says that now there will be a shortage of husband for full life
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

शहीद की बेटियां बोलीं, हम भी होंगे सेना में भर्ती
बेटी अंजलि और शैली ने कहा कि हम भी सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Baghpat News: Martyr Pinku's wife Kavita says that now there will be a shortage of husband for full life
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

मासूम अर्णव को देख रो पड़ा हर कोई
पिंकू कुमार का नौ माह का बेटा अर्णव अपने पिता की शहादत से अंजान है। परिजनों की गोद में बैठा खिलखिला रहा था। तीनों मासूम बच्चों को देखकर ग्रामीणों की आंखें भर आईं। पिंकू के शहीद होने पर पिता जबर सिंह, मां कमलेश देवी और भाई मनोज का रोते हुए बुरा हाल था। पिता ने कहा कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, मुझे उस पर गर्व है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed