Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Baghpat: Two Dead-Including an Engineering Student and Five Injured After Car Crashes into Divider on Dehradun Expressway
{"_id":"69d6041b01936034df003683","slug":"video-baghpat-two-dead-including-an-engineering-student-and-five-injured-after-car-crashes-into-divider-on-dehradun-expressway-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से इंजीनियरिंग समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से इंजीनियरिंग समेत दो की मौत, पांच घायल
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात मविकला गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने से दो दोस्तों कपिल (24) और प्रयागराज कौशिक (25) निवासी नांगलोई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार पांच घायल हो गए। वहां आये पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
दिल्ली के नांगलोई निवासी कपिल और प्रयागराज कौशिक मंगलवार रात कार लेकर देहरादून घूमने जा रहे थे। जैसे ही दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मविकला गांव के पास पहुंचे तो रास्ते मे लगे डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। तभी पीछे आ रही दूसरी कार भी डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में दिल्ली के नांगलोई निवासी इंजीनियर कपिल और प्रयागराज कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार 5 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में उपचार कराया। हादसे की सूचना मिलने पर नांगलोई से मृतको के परिवार वाले भी बागपत पहुंच गए। इसमे जांच अधिकारी अनिल यादव का कहना है कि डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।