{"_id":"6062d7edb9eef8178e314969","slug":"jammu-encounter-update-martyr-pinku-dangi-was-cremated-in-luhari-village-of-baghpat-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली पर शहादत की खबर, गांव में पसरा मातम, पंचतत्व में विलीन हुआ बागपत का लाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर शहादत की खबर, गांव में पसरा मातम, पंचतत्व में विलीन हुआ बागपत का लाल, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Mar 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद पिंकू दांगी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के लुहारी गांव में होली के दिन उस समय मातम पसर गया, जब जम्मू से खबर आई कि आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गांव का बेटा शहीद हो गया। इसके बाद शहीद पिंकू दांगी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शहीद की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
2 of 6
शहीद पिंकू दांगी की अंतिम यात्रा।
- फोटो : amar ujala
दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम क्षेत्र में शनिवार रात सेना के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान उनकी शहादत हुई। मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए। जबकि एक जवान घायल है। पिंकू दांगी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों को सांत्वना देने को ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Martyr pinku dangi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि लुहारी गांव में रविवार को सभी लोग होलिका पूजन की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच अचानक जवान पिंकू दांगी के शहीद होने की सूचना आ गई। गांव के लाल पिंकू की शहादत की खबर से पल भर में ही खुशियां मातम में बदल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने होली का त्योहार नहीं मनाने का निर्णय लिया।
4 of 6
Martyr pinku dangi
- फोटो : amar ujala
शहीद पिंकू दांगी का जन्म 1983 में हुआ था। पिंकू दांगी 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। ग्रामीण सुधीर दांगी व डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि पिंकू एक ऑपरेशन के तहत आतंकियों की तलाश में गए हुए थे। इनके साथ और भी जवान थे।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद पिंकू दांगी व विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
उधर, जवान की शहादत की खबर सुनकर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शहीद के गांव लुहारी पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। वहीं परिजनों को सांत्वना देने को ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।