{"_id":"69d649b7ae847e91db01860d","slug":"video-baghpat-two-held-for-illegally-selling-diesel-and-petrol-near-canal-road-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: नहर पटरी पर अवैध रूप से बिक रहा डीजल-पेट्रोल पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: नहर पटरी पर अवैध रूप से बिक रहा डीजल-पेट्रोल पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
बागपत के अमीनगर सराय क्षेत्र में डौला गांव के पास बसौद नहर पटरी पर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 360 लीटर डीजल, 70 लीटर पेट्रोल, एक ऑटो और एक इको कार बरामद की है।
बुधवार को डौला पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर पटरी पर अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक इको कार तथा एक ऑटो को पकड़ लिया। जांच के दौरान इको कार से आठ केन में 360 लीटर डीजल और ऑटो से तीन केन में 70 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैकी खान निवासी बिलोचपुरा और सावन निवासी धनौरा सिल्वरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे हरियाणा से तेल खरीदकर करीब 10 रुपये प्रति लीटर लाभ लेकर यहां बेचते थे।
मामले की सूचना पूर्ति विभाग को दी गई, जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज चाहल ने बताया कि पूर्ति अधिकारी की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।