फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े

Tue, 15 Nov 2022 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में गुरुवार को पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई जोड़े वहां से पकड़े हैं। वहीं होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Baghpat district, many couples caught
होटल पर छापा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने नगर की सराय रोड पर एक होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ और आधार कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।



सूचना क अनुसार इससे पहले शहर के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल का लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापा पड़ते ही युवक-युवतियां होटल से निकल कर भाग गए थे। आज मंगलवार को बड़ौत पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। 


यह भी पढ़ें: Meerut: रात भर घर में छिपे थे बदमाश, सुबह होते ही सपा नेता के परिवार को बनाया बंधक, 30 मिनट में 8 लाख की डकैती
Police Raid in Hotel in Baghpat district, many couples caught
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय रोड पर विकास प्राधिकरण द्वारा होटल पर सील लगाए जाने के बावजूद गलत काम किए जा रहे हैं। जिसके बाद एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एन एस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो होटल के कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

 

Police Raid in Hotel in Baghpat district, many couples caught
पुलिस ने होटल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सभी जोड़ों के आधार कार्ड देखे। हालांकि जांच में सभी बालिग मिले हैं। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सीज करते हुए होटल संचालक को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Baghpat district, many couples caught
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा
उधर, सराय रोड पर ही मीरापुर रजबहे की पटरी के सामने स्थित एक होटल में अभी भी विकास प्राधिकरण व मंडी पुलिस चौकी की मिलीभगत से गोरख धंधा चल रहा है। जबकि कुछ दिन पूर्व डीएम के आदेश पर इस होटल पर भी सील लगाई गई थी।

 

विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Baghpat district, many couples caught
भागे प्रेमी जोड़े। - फोटो : amar ujala

लोगों का आरोप है कि कई बार होटल में आने-जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो या फोटो भी पुलिस को भेजा, लेकिन इसके बावजूद भी मंडी पुलिस चौकी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed