सब्सक्राइब करें

शहादत को सलाम : होली के दिन मिली बेटे के शहीद होने की खबर, पल भर में सूना हुआ त्योहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Salute to martyrdom : Baghpat Son martyred in Kashmir on the day of Holi
शहीद पिंकू दांगी व विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

बागपत के लुहारी गांव के जवान पिंकू दांगी के परिवार के सभी सदस्य होली के दिन होलिका पूजन की तैयारियों में व्यस्त थे कि अचानक बेटे की शहादत की खबर ने पल भर में त्योहार को सूना कर दिया।



दक्षिण कश्मीर के शोपियां में वनगाम क्षेत्र में शनिवार रात सेना के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान बागपत का लाल शहीद हो गया। आगे तस्वीरों में जानें कैसे जिले के जवान ने आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए दिया बलिदान :- 

Trending Videos
Salute to martyrdom : Baghpat Son martyred in Kashmir on the day of Holi
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम क्षेत्र में बागपत जिले के लुहारी गांव के पिंकू दांगी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए। जबकि एक जवान घायल है। पिंकू दांगी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salute to martyrdom : Baghpat Son martyred in Kashmir on the day of Holi
pinku dangi martyr - फोटो : amar ujala
लुहारी गांव के रहने वाले पिंकु कुमार का जन्म 1983 में हुआ था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। ग्रामीण सुधीर दांगी व डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि पिंकु कुमार एक ऑपरेशन के तहत आंतकियों की तलाश में गए हुए थे। इनके साथ और भी जवान थे।

एक तरफ परिजन होली पूजन की तैयारियों में व्यस्त थे वहीं बेटे की शहादत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। होली का त्योहार पल भर में सूना पड़ गया।
Salute to martyrdom : Baghpat Son martyred in Kashmir on the day of Holi
शहीद के घर सांत्वना देने पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयंत - फोटो : amar ujala

आंतकियों से हुई मुठभेड़ में पिंकु कुमार को गोली लगी थी। जिन्हें उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन तब तक वह शहीद हो गए थे। रविवार को सेना ने परिवार को इसकी जानकारी दी तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 

जवान की शहादत के खबर सुनकर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शहीद के गांव लुहारी में उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। परिजनों को सांत्वना देने को ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है

विज्ञापन
Salute to martyrdom : Baghpat Son martyred in Kashmir on the day of Holi
व शहीद की पत्नी व नौ महीने का बेटा - फोटो : amar ujala

नौ महीने का एक बेटा और दो है लड़कियां
शहीद जवान पिंकू कुमार का एक नौ महीने का बेटा व दो बेटियां हैं बड़ी बेटी आठ साल की तो छोटी बेटी पांच साल की है। पत्नी कविता व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इनके पिता जबर सिंह कहते हैं कि बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है। शहीद जवान के बड़े भाई मनोज गांव में ही खेती करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed