{"_id":"6389e9e70f66e3561a6743c7","slug":"school-children-have-pushed-to-drive-an-e-rickshaw-after-told-of-young-man-in-baghpat-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ई-रिक्शा चालक ने की मनमानी कीं हदें पार, मासूम बच्चों को देख हर कोई हैरान, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ई-रिक्शा चालक ने की मनमानी कीं हदें पार, मासूम बच्चों को देख हर कोई हैरान, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ई-रिक्शा में धक्का लगाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बागपत जनपद के बड़ौत में निजी स्कूलों की हठधर्मिता और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बहुत से स्कूल संचालकों ने बच्चों को घर से स्कूल तक लाने-ले-जाने के लिए कन्वेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रखी है। वहीं शुक्रवार को एक स्कूल के बच्चों को ले जाने के दौरान अचानक ई-रिक्शा का रेस का तार टूट गया, जिसके बाद ई-रिक्शा बाल-बाल पलटने से बच गया।
इसके बाद जो हुआ, वह उम्मीद से परे था। ई-रिक्शा में सवार एक दर्जन से अधिक छोटे बच्चे नीचे उतरे और चालक के कहने पर ई-रिक्शा को धक्का लगाना शुरू कर दिया।
Trending Videos
2 of 5
ई-रिक्शा में धक्का लगाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
यह घटना नगर के बड़का रोड की है, जहां पर काफी दूर तक दिगंबर जैन बाल सदन स्कूल के बच्चों ने ई-रिक्शा को धक्का लगाया। दिगम्बर जैन बाल सदन स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे वापस घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में धक्का लगाते हुए देख वहां से गुजरने वाले लोगों ने ई-रिक्शा चालक को लताड़ भी लगाई, लेकिन इसके बावजूद वह बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ई-रिक्शा चालक।
- फोटो : amar ujala
इस मामले में जब स्कूल की प्रधानाचार्य और प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि स्कूल में कोई कन्वेंस उपलब्ध नहीं कराता।
4 of 5
बागपत समाचार।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि नगर के गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन बाल सदन स्कूल के सैकड़ों बच्चों को ढोने के लिए ई-रिक्शा का ही सहारा लिया जाता है। यही नहीं ये मानकों से कई गुना अधिक संख्या में बच्चों को लेकर चलते हैं, लेकिन इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
ई-रिक्शा में धक्का लगाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
वहीं इस संबंध में प्रधानाचार्या निधि जैन का कहना था कि स्कूल किसी तरह का कन्वेंस नहीं देता। अभिभावकों द्वारा ही ये ई-रिक्शा लगाई गई हैं। वहीं प्रबंधक राकेश जैन का कहना है कि वैसे तो स्कूल का इस ई-रिक्शा से कोई संबंध नहीं है। लेकिन स्कूली बच्चों का मामला होने के कारण ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।