सब्सक्राइब करें

UP News: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे डेढ़ साल के लिए बंद, जान लें रूट डायवर्जन, नहीं तो जाम में फंसकर पछताएंगे

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
सार

मेरठ-बागपत हाईवे पर को पहले आंशिक तौर पर बंद किया गया था। अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। अब वाहनों को गांवों के रास्ते से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
UP News: Meerut-Baghpat National Highway closed for one and a half year
बंद किया गया मेरठ-बागपत हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर आवागमन डेढ़ साल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब रूट डायवर्जन प्लान के हिसाब से वाहनों को गांवों से निकलवाया जाएगा। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई।

Trending Videos
UP News: Meerut-Baghpat National Highway closed for one and a half year
हाईवे बंद होने से बाघू की ओर जाने को मजबूर वाहन। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर 77 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू होने पर नेशनल हाईवे एक तरफ से बंद कर आवागमन कराया जा रहा था, लेकिन अब निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली और हाईवे के दोनों तरफ खोदाई शुरू हो गई।

इसके बाद हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया और गांवों के रास्तों से वाहनों का संचालन भी शुरू करा दिया गया। गांवों के रास्तों से वाहनों का आवागमन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई, जो शुक्रवार को दिनभर वाहनों को निकलवाते रहे। एडीएम बागपत सुभाष सिंह का कहना है कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब बदले गए रूट से वाहनों को निकलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Meerut-Baghpat National Highway closed for one and a half year
अग्रवाल मंडी टटीरी में पैदल चलने को मजबूर यात्री। - फोटो : अमर उजाला

दो किलोमीटर पैदल जाने को मजबूर हुए राहगीर
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टटीरी में आवागमन पूरी तरह बंद होने पर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिन्हें फाटक पार से दूसरी तरफ जाने के लिए दो किलोमीटर का लंबा सफर पैदल ही तय करना पड़ा।

मेरठ से चलकर टटीरी में थम गया रोडवेज का पहिया
मेरठ से बागपत आने वाली रोडवेज बसों का संचालन भी बदल गया। इसमें मेरठ से बागपत के लिए आने वाली रोडवेज बसों का पहिया अग्रवाल मंडी टटीरी में आकर थम गया। इसके बाद बसों को टटीरी से ही वापस ले जाया गया।

UP News: Meerut-Baghpat National Highway closed for one and a half year
हाईवे बंद होने से एक स्कूल के संचालक अपनी समस्या बताते हुए। - फोटो : अमर उजाला
भारी वाहनों को अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग से भेजा जाएगा

बड़ौत की तरफ से मेरठ जाने व मेरठ से आने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-अमीनगर सराय से औद्योगिक पुलिस चौकी बड़ौत से गुराना, फतेहपुर पुट्ठी, बरसिया, अमीनगर सराय होते हुए मेरठ रोड पर निकाला जाएगा। इसी तरह ही वाहन वापस आ सकते हैं। इसके लिए दूसरा मार्ग भी रखा गया है। मेरठ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिलाना भट्ठा से पांची चौराहे व बड़ागांव होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा। वहां से वह दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा जाने के साथ ही मवीकलां से नीचे उतरकर बागपत आ सकते हैं।

विज्ञापन
UP News: Meerut-Baghpat National Highway closed for one and a half year

बागपत से बाघू होकर मेरठ की तरफ जाएंगे वाहन
बागपत से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को शुगर मिल बागपत से बाघू होते हुए टटीरी रेलवे अंडरपास से फूलवती कालेज के आगे नाले की पटरी से मेरठ रोड पर निकाला जाएगा। इसमें बारिश होने पर अंडरपास में कई फुट तक पानी भरने की समस्या रहेगी।

मेरठ से सूरजपुर महनवा होते हुए बागपत आएंगे वाहन
मेरठ से बागपत की ओर आने वाले हल्के वाहनों को टटीरी पेट्रोल पंप के पास नाले की पक्की पटरी से सूरजपुर महनवा अंडरपास से होते हुए टटीरी पुलिया से मेरठ रोड पर निकाला जाएगा। इसमें भी अंडरपास में पानी भरने से समस्या झेलनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed