सब्सक्राइब करें

UP News: पड़ोसी की छत पर करंट लगने से दो भाइयों की मौत, जानें क्यों छोड़ रखा था तार में बिजली का करंट

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Sep 2024 09:11 PM IST
सार

खेलते-खेलते दो भाई पड़ोसी की छत पर चले गए। वहां लोहे के तार में दौड़ रहे बिजली के करंट से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP News: Two brothers died due to electric shock on neighbor's roof, know why the electric wire was left live
अमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय के तितरौदा गांव में मकान की छत पर खेल रहे दो चचेरे भाई दानिश (10) और अमन (9) की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया तो पड़ोसी मकान मालिक ताला लगाकर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 
Trending Videos
UP News: Two brothers died due to electric shock on neighbor's roof, know why the electric wire was left live
दानिश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
तितरौदा गांव के रहने वाले साजिद ने बताया कि उसका बेटा दानिश कक्षा तीन और भतीजा अमन कक्षा दो में गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। ये दोनों मंगलवार शाम अपने मकान की छत पर खेल रहे थे। खेलते हुए दोनों बच्चे पड़ोसी कंवरपाल की छत पर पहुंच गए। पड़ोसी कंवरपाल ने अपनी छत पर बारीक तार लगाकर करंट छोड़ रखा था। इसकी चपेट में दानिश और अमन आ गए। दोनों करंट लगने से तारों के ऊपर ही गिर गए। बच्चों के काफी समय बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उसका बड़ा भाई नीटू छत पर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two brothers died due to electric shock on neighbor's roof, know why the electric wire was left live
हंगामा करते परिजन और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला
दोनों बच्चे कंवरपाल की छत पर तारों के ऊपर पड़े हुए मिले। नीटू ने आवाज लगाई तो दोनों बच्चे नहीं बोले। इसके बाद नीटू ने कंवरपाल की छत पर जाकर बच्चों को उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लग गया और वह दूर जाकर गिरा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई और दोनों बच्चों को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
 
UP News: Two brothers died due to electric shock on neighbor's roof, know why the electric wire was left live
विलाप करते बच्चों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पड़ोसी पर बच्चों को मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जिस तरह की तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
UP News: Two brothers died due to electric shock on neighbor's roof, know why the electric wire was left live
गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घर का ताला लगाकर भाग गया पड़ोसी
दो बच्चों की मौत होने पर तितरौदा गांव में हंगामा बढ़ गया। वहां लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह से दोनों बच्चों की हत्या की गई है और इसमें हत्या की कार्रवाई होनी चाहिए। वहां हंगामा बढ़ने के बाद पड़ोसी अपनी पत्नी के साथ घर का ताला लगाकर भाग गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लोगों ने अपने मकान की छतों पर बंदरों को भगाने के लिए बिजली के तार लगा रखे हैं। 
दो घरों में छाया मातम
साजिद ने बताया कि वह और उसका भाई इरशाद मजदूरी करते हैं। दानिश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था, जबकि अमन दो भाइयों में छोटा था। दो परिवारों में बच्चों की मौत होने से मातम छा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed