सब्सक्राइब करें

भारत बंद आज: पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सपा-बसपा-भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई जगह हंगामा, देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Aug 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh today: BSP, Bhim Army protest in all districts of western UP
प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया गया है। आज बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस की सभी मुख्य चौराहों पर डयूटी लगाई गई है। वहीं कई जगहों पर समाजवादी पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है।



आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में रोष व्याप्त है। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति आदि संगठनों ने नाराजगी जताई है।

विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का इन संगठनों ने समर्थन किया है। इसी के चलते आज सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की तैयारी की है। बंद और प्रदर्शन को देखते हुए आज सुबह से ही  सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं।

Trending Videos
Bharat Bandh today: BSP, Bhim Army protest in all districts of western UP
प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में जुलूस निकाला।

भीम आर्मी, जय भीम के कार्यकर्ता कस्बे के मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में हाईवे से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और यहां से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Bandh today: BSP, Bhim Army protest in all districts of western UP
मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में आरक्षण के मुद्दे को लेकर बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। बाजार पर बंद बेअसर है।

बुधवार दोपहर को भीम आर्मी कार्यकर्ता शहर के महावीर चौक और प्रकाश चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस फैसले को खारिज किया जाना चाहिए। यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है।

Bharat Bandh today: BSP, Bhim Army protest in all districts of western UP
जाम लगाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

घंटाघर पर लगाया जाम, नियंत्रण से बाहर हुई भीड़ 
सहारनपुर जनपद में बहुजन समाज पार्टी का कार्यक्रम बसपा कार्यालय से चलकर घंटाघर को होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने का था, लेकिन घंटाघर पहुंचने के बाद भीड़ बसपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो गई।

जिला अध्यक्ष दशपुर प्रसाद और मंडल अध्यक्ष नरेश गौतम बार-बार भीड़ से कलेक्ट्रेट चलने के लिए कहते रहे, लेकिन भीड़ नहीं मानी। यही वजह रही कि काफी देर तक घंटाघर पर जाम और धरना प्रदर्शन होता रहा। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bharat Bandh today: BSP, Bhim Army protest in all districts of western UP
मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुज़फ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने बंद का समर्थन किया है। जिला अध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed