सब्सक्राइब करें

Winter Knocks: कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 13 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

बागपत में सर्दी के सीजन का पहला कोहरा नजर आया तो लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहन लाईट जलाकर रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Winter Knocks: Normal life affected due to fog, vehicles seen crawling on highway
लाइट जलाकर गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माैसम ने अचानक से करवट ली है। यहां बुधवार को सीजन का पहला कोहरा दिखाई दिया तो लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बागपत जिले में बुधवार सुबह छाए सीजन के पहले घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। इससे लोगों को  सड़कों पर वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।
Trending Videos
Winter Knocks: Normal life affected due to fog, vehicles seen crawling on highway
सर्दी का पहला कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दिन के तापमान में भी आई गिरावट
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत मेरठ हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता बहुत कम रही। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी और वाहन हाईवे पर रेंगते हुए चले। कोहरा छाने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Knocks: Normal life affected due to fog, vehicles seen crawling on highway
सर्दी का पहला कोहरा - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
बुधवार सुबह 7 बजे अचानक ही घना कोहरा छा गया। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखकर लोग हैरान हो गए। कोहरा पढ़ने के कारण बड़ौत और अग्रवाल मंडी टटीरी खेकड़ा मे ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।  
Winter Knocks: Normal life affected due to fog, vehicles seen crawling on highway
विक्की चौधरी, सर्दी का पहला कोहरा - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने की हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवाने  की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चौधरी  ने एनएचएआई के अधिकारियो से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत मेरठ हाईवे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे समेत हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट  लाइट चालू करवाने की मांग की
विज्ञापन
Winter Knocks: Normal life affected due to fog, vehicles seen crawling on highway
सर्दी का पहला कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सफेद पट्टी दोबारा खींचने की उठाई मांग
उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय मे कोहरा बहुत पड़ेगा इससे हादसे की आशंका बनी रहती है  हाईवे पर धुंधली हो चुकी सफेद पट्टी दोबारा से खींचने की मांग रखी, जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी न हो l

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed