सब्सक्राइब करें

Baghpat: चौकी में फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जाम लगाया, चौकी प्रभारी निलंबित

न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बागपत Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
सार

बागपत के दोघट में भड़ल पुलिस चौकी पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी बागपत ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Youth Found Hanging at Police Outpost; Family Alleges Murder and Stages Roadblock; Outpost In-charge Suspended
मृतक रोहित राणा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नलकूपों में चोरी के शक में पूछताछ के लिए भड़ल पुलिस चौकी में लाए गए रोहित राणा (21) निवासी निरपुड़ा का चौकी के कमरे में पंखे पर बंधे गमझे से बने फंदे पर शव लटका मिला। इसपर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया, जो एक घंटे बाद खोला गया। एसपी सूरज कुमार राय ने रोहित के आत्महत्या करने की बात कही। इसमें लापरवाही पर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार, सिपाही आदेश कुमार व आकाश सैनी को निलंबित कर दिया।

Trending Videos
Youth Found Hanging at Police Outpost; Family Alleges Murder and Stages Roadblock; Outpost In-charge Suspended
पुलिस चौकी के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नौकरी करता था रोहित

निरपुड़ा गांव के मोहित ने बताया कि उसका भाई रोहित राणा (21) मेरठ की निजी कंपनी में नौकरी करता था, जो शुक्रवार को मेरठ से घर आ गया था। शनिवार की सुबह पुलिसकर्मी उसके भाई रोहित, अभिनव, सोहित, सोहित के भाई रोहित को पकड़कर नलकूपों में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए भड़ल पुलिस चौकी पर ले गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभिनव, सोहित, सोहित के भाई रोहित को छोड़ दिया, जबकि उसके भाई रोहित को कमरे में बंद कर दिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने भाई से मिलने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया और उन्हें वहां से भगाने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Youth Found Hanging at Police Outpost; Family Alleges Murder and Stages Roadblock; Outpost In-charge Suspended
परिजनों की पुलिस से हुई नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाया जाम

रोहित की दादी सुशीला के अनुसार पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने चौकी में कमरे का दरवाजा खोला। जहां रोहित गमझे से बने फंदे पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहां से पुलिसकर्मी रोहित को उठाकर गाड़ी में लेकर भाग गए। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने चौकी में रोहित को मार डाला। इसकी सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसपी सूरज कुमार राय, सीओ बड़ौत अंशु जैन के अलावा रमाला, बिनौली, बड़ौत थाने की पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद परिवार वाले शव चौकी पर लाने की मांग पर अड़ गए मगर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
 
Youth Found Hanging at Police Outpost; Family Alleges Murder and Stages Roadblock; Outpost In-charge Suspended
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी के मुताबिक रोहित ने की आत्महत्या

एसपी के अनुसार रोहित को सुपुर्दगी में देने के लिए परिजनों को बुलाया गया था तभी उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके गमझे को पंखे से बांधकर फंदा बनाया और उसपर लटककर फांसी लगा ली। दरवाजे को कुंदा तोड़कर खोला गया और उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंचकर जांच की और पूरे मामले के साक्ष्य जुटाए। उनके अनुसार उसकी दादी सुशीला ने तहरीर दी है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
बागपत के दोघट में भड़ल पुलिस चौकी पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी बागपत ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed