{"_id":"69a50941f388ccbe6d0d80e5","slug":"son-killed-his-parents-grandmother-and-sister-before-holi-for-property-in-bahraich-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जायदाद के लिए जल्लाद बना बेटा: होली से पहले खून से रंग दिया आंगन, मां-बाप, दादी व बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायदाद के लिए जल्लाद बना बेटा: होली से पहले खून से रंग दिया आंगन, मां-बाप, दादी व बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:51 AM IST
सार
जायदाद के लिए बेटा जल्लाद बन गया। होली से पहले उसने खून से आंगन रंग दिया। मां-बाप, दादी व बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 6
बहराइच में बेटे ने मां-बाप, दादी व बहन की हत्या कर दी।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदी भाषा में एक कहावत है 'पाल-पाल, मैं होउंगा तुझको काल'। यानी तुम मुझे पालो और मैं तुम्हारे लिए ही काल बनूंगा। यह कहावत रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में चरितार्थ होते दिखी। यहां माता-पिता ने जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने उन्हें कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
सिर्फ माता-पिता ही नहीं दादी और बहन को भी काट डाला। बचाव में आए भाई पर हमला किया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर बेटे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
Trending Videos
2 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) को मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया। इससे वह घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
4 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी तरफ इस जघन्य घटना से पूरा रामनगर गांव स्तब्ध है। परिवार के चार लोगों की एक साथ हुई हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिली तो पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।