बरेली में अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सीबीएसई के निजी और केंद्रीय विद्यालय के 10वीं, 12वीं के स्कूलवार शीर्ष पांच मेधावियों को सम्मानित किया गया। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार और मंडलीय क्रीड़ा प्रशिक्षक नईम अहमद ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एसपी साउथ ने विद्यार्थियों से कहा कि बगैर लक्ष्य सफलता मुमकिन नहीं। उत्तीर्ण होना सिर्फ पड़ाव है। इसके साथ ही अगर लक्ष्य तय हो और उसे हासिल करने का जज्बा हो तो ही मुकाम मिलता है।
अमर उजाला भविष्य ज्योति : बरेली में मेधावियों का हुआ सम्मान, आईपीएस अंशिका वर्मा ने दिए सफलता के मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 12:56 PM IST
सार
पिछले वर्षों की तरह अमर उजाला ने इस बार भी मेधावियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। बरेली के स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
