{"_id":"67c273aa4c6da38dfe08fd10","slug":"bareilly-meenu-murder-case-seven-doses-of-anesthesia-and-mismatched-injections-were-given-constable-told-story-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:24 AM IST
सार
बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि ने ही पत्नी की हत्या की थी। नर्सिंग असिस्टेंट और डेंटर दोस्त ने उसका साथ दिया था। सिपाही ने दोस्तों को तीन लाख रुपये में सुपारी दी थी। 60 हजार रुपये पेशगी दी थी।
विज्ञापन
1 of 9
मीनू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही रवि ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। हत्याकांड की उलझी गुत्थी को पुलिस सुलझा लिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी उत्तरी ने घटना का खुलासा किया। घटना को अंजाम देने वाले आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि, एंबुलेंस के नर्सिंग असिस्टेंट और वाहनों की वर्कशॉप में काम करने वाले डेंटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
2 of 9
आरोपी रवि (बीच में) और उसके साथी
- फोटो : अमर उजाला
पहले गुमराह किया, सख्ती पर टूट गया रवि
इंस्पेक्टर बिथरी अभिषेक सिंह और उनकी टीम को रवि शुरू के तीन दिन तक गुमराह करता रहा। वह खुद को हमले का शिकार बताकर निजी अस्पताल में भर्ती रहा जबकि वहां के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि रवि की सभी रिपोर्ट पूरी तरह ठीक हैं। पुलिस उसे तीन दिन बाद थाने लाई तो उसने कभी प्लॉट देखने तो कभी मीनू को दवा दिलाने की वजह से कार लेकर जाने की बात बताई। हालांकि काफी घुमाने के बाद भी वह पुलिस को न तो उस डॉक्टर से मिलवा सका जिससे मीनू का इलाज चल रहा था और नहीं प्लॉट बेचने वाले को मिलवा सका।
3 of 9
मीनू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल की बेटी को मीनू का मोबाइल देकर घर में बंद करके आने की वजह भी वह नहीं बता सका जबकि वह कार लेकर निकला था। इंस्पेक्टर ने चौथे दिन जब उसे हत्या की वह एफआईआर दिखाई जो उसके ससुर ने उसके खिलाफ दर्ज कराई थी तो उसके तेवर ढीले पड़े। जब कॉल डिटेल की मदद से पुलिस पुलिस ने ने शानू शानू को पकड़ लिया तो दोनों दोस्तों ने घटना कबूल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शानू ने बताया कि जब रवि ने इस तरह हत्या करने की बात कही कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो तो उसने अपने दोस्त जतिन को साथ लिया। मेडिकल स्टोर्स पर मिलने वाले सामान्य इंजेक्शन को दुर्लभ बताकर जतिन ने एडवांस में साठ हजार रुपये रवि से ले लिए। जतिन ने इंस्पेक्टर को बताया कि सब प्लान के मुताबिक था पर रवि की ओवर एक्टिंग ने उन्हें भी फंसा दिया।
विज्ञापन
5 of 9
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एनेस्थीसिया और बेमेल इंजेक्शन की दी सात डोज
रवि ने पुलिस को बताया कि कार की अगली सीट पर मीनू बैठी थी। रवि कार चला रहा था। पीछे की सीट पर डेंटर शानू और नर्सिंग असिस्टेंट जतिन बैठ गए। शानू ने मीनू की गर्दन पीछे से दबोच ली। फिर जतिन ने एक के बाद एक करके मीनू के गले पर सात इंजेक्शन लगाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।