{"_id":"67c270548f3283df0707d963","slug":"pac-constable-killed-his-wife-to-marry-his-girlfriend-in-bareilly-see-photos-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'तीन बेटियां... भूत-प्रेत का साया और रिश्तेदार महिला', सिपाही ने इसलिए किया था पत्नी का कत्ल; बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तीन बेटियां... भूत-प्रेत का साया और रिश्तेदार महिला', सिपाही ने इसलिए किया था पत्नी का कत्ल; बड़ा खुलासा
Sat, 01 Mar 2025 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:17 AM IST
सार
बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि ने ही पत्नी की हत्या की थी। नर्सिंग असिस्टेंट और डेंटर दोस्त ने उसका साथ दिया था। सिपाही ने दोस्तों को तीन लाख रुपये में सुपारी दी थी। 60 हजार रुपये पेशगी दी थी।
विज्ञापन
bareilly murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि ने प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी पत्नी मीनू की हत्या करवाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए उसने एंबुलेंस के नर्सिंग असिस्टेंट और वाहनों की वर्कशॉप में काम करने वाले डेंटर की मदद ली थी। पत्नी की हत्या के लिए तीन लाख रुपये सुपारी तय हुई, जिसमें पहली किस्त के रूप में इंजेक्शन लाने के लिए साठ हजार रुपये दिए गए। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी उत्तरी ने घटना का खुलासा किया, फिर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से रामपुर के थाना मिलक के गांव सियारी निवासी रवि की शादी 2015 में रामपुर के ही थाना शहजादनगर के गांव बकनौरी निवासी जगदीश की पुत्री मीनू के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद 2018 में वह पीएसी में बतौर सिपाही भर्ती हो गया। उसकी तीन बेटियां हैं। पत्नी और एक बेटी के साथ वह यहां पीएसी आठवीं वाहिनी के सरकारी आवास में रह रहा था।
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि रवि भूत-प्रेत का साया बताते हुए अपनी पत्नी का तांत्रिक से इलाज कराता था। बरेली में तैनाती के दौरान उसकी एक रिश्तेदार महिला से नजदीकी बढ़ गई और उससे शादी करने की खातिर रवि ने मीनू को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या के लिए दी तीन लाख की सुपारी
ठिरिया मोहनपुर में अपनी कार की डेंटिंग पेटिंग के दौरान उसकी जान पहचान शानू डेंटर से हो गई। पत्नी की हत्या के लिए रवि ने उसे तीन लाख की सुपारी दी। शानू ने उसको नर्सिंग असिस्टेंट जतिन से मिलवाया।
ठिरिया मोहनपुर में अपनी कार की डेंटिंग पेटिंग के दौरान उसकी जान पहचान शानू डेंटर से हो गई। पत्नी की हत्या के लिए रवि ने उसे तीन लाख की सुपारी दी। शानू ने उसको नर्सिंग असिस्टेंट जतिन से मिलवाया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
22 फरवरी को तीनों ने मार डाला
जतिन ने इस तरह हत्या करने की योजना बनाई कि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न हो। योजना के अनुसार ही तीनों ने 22 फरवरी को घटना को अंजाम दिया।
जतिन ने इस तरह हत्या करने की योजना बनाई कि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न हो। योजना के अनुसार ही तीनों ने 22 फरवरी को घटना को अंजाम दिया।