{"_id":"67c267beef344ea4ff06c612","slug":"two-girls-in-bareilly-adopted-hindu-religion-and-married-their-lovers-in-a-temple-in-bareilly-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क में बदला मजहब: बरेली में दो युवतियों ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमियों संग लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में बदला मजहब: बरेली में दो युवतियों ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमियों संग लिए सात फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:33 AM IST
सार
बरेली में शुक्रवार को दो युवतियों ने धर्म परिवर्तन कर अपने-अपने प्रेमी से शादी कर ली। इनमें दिल्ली की रहने वाली रहीमा ने अपना नाम रिद्धि कर लिया, जबकि उत्तराखंड की अलीजा ने मनीषा बनकर प्रेमी संग साथ फेरे लिए। पढ़िए इनकी प्रेम कहानी...
विज्ञापन
1 of 5
दीपक के लिए रहीमा बनी रिद्धि, अलीजा ने मनीषा बनकर रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में दिल्ली की सीलमपुर निवासी रहीमा ने मजहब बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया। मजहब की दीवारें तोड़कर वह रिद्धि बन गईं और बृहस्पतिवार को शहर के एक मंदिर में बहेड़ी के गांव चुरेली निवासी प्रेमी दीपक के साथ शादी कर ली। दीपक से शादी के बाद रहीमा ने कहा कि वह बालिग हैं। उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से दीपक से शादी की है। अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया। दीपक और रहीमा दिल्ली में एक सिलाई फैक्टरी में काम करते थे। दो साल पहले इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम कहानी शुरू हो गई।
2 of 5
दीपक के लिए रहीमा बनी रिद्धि
- फोटो : अमर उजाला
रहीमा ने बताया कि दो साल पहले दोनों की मुलाकात के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दीपक ने प्यार का इजहार किया तो रहीमा ने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों का धर्म अलग होने के कारण शादी में अड़चन आ रही थी। रहीमा के मुताबिक उनके घरवाले दीपक से रिश्ते के खिलाफ थे। दीपक के घरवाले भी खुश नहीं थे। बाद में वह शादी के लिए राजी हो गए।
3 of 5
दीपक को मिठाई खिलाती रहीमा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रहीमा ने घर छोड़ दीपक के साथ बरेली चली आईं। दोनों शहर के एक मंदिर पहुंचे, यहां रहीमा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम रिद्धि कर लिया। मंदिर के महंत ने दोनों की शादी करा दी। दीपक ने रिद्धि की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। रहीमा ने अपने पैरों में बिछिया पहने। रहीमा ने बताया कि वह हिंदू धर्म में खुद को काफी सहज महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलीजा और राजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र के प्यार में अलीजा ने मनीषा बन रचाई शादी
उत्तराखंड निवासी प्रेमी युगल ने बरेली आकर शादी कर ली। राजेंद्र के प्यार में अलीजा ने पहले हिंदू धर्म अपनाया और बाद में मनीषा बनकर सात फेरे लिए। प्रेमी युगल का कहना है कि अलग-अलग धर्म होने के कारण परिवार वाले उनके दुश्मन बन गए थे। शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने बताया कि उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के गांव लालपुर निवासी राजेंद्र और अलीजा उनके पास आए।
विज्ञापन
5 of 5
अलीजा और राजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने बताया कि वह एक ही गांव के हैं। बाद में दोनों के बीच बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया। वह दोनों बालिग हैं। अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। राजेंद्र से बात करने पर परिवार वालों ने कई बार उसकी पिटाई भी की। इसके बाद उसने राजेंद्र के लिए घर छोड़ने की ठान ली। राजेंद्र के साथ उसने अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू धर्म अपना कर शादी कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।