फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्मा झकझोर देगा ये मामला: पत्नी को सात बार दिए जहर के इंजेक्शन, दोस्तों ने दिया साथ, कबूलनामा सुन दहल उठे लोग

Fri, 28 Feb 2025 02:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

पुलिस ने घटना के बाद रवि के नंबर की सीडीआर निकलवाई तो उससे घटना का राजफाश होता चला गया। एक नंबर से ही कई बार रवि की बात होने की पुष्टि हुई। आरोपियों ने मीनू की हत्या करना कबूल किया है। 
 

विज्ञापन
PAC constable took life of his wife by injecting her with poison seven times In Bareilly
मीनू हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

बरेली में पीएसी आठवीं बटालियन के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का शुक्रवार को खुलासा हो गया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रामपुर जिले के मिलक थाने के गांव सिहारा निवासी रवि ने अपने दोस्त बिथरी के गांव सैदपुर खजुरिया निवासी शानू और प्रेमनगर के माधोबाड़ी निवासी जतिन के साथ मिलकर मीनू की हत्या की थी। इन तीनों ने मीनू की हत्या करना कबूल किया है। 

PAC constable took life of his wife by injecting her with poison seven times In Bareilly
मीनू हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

शानू कार डेंटर के तौर पर काम करता है, जबकि जतिन प्राइवेट एम्बुलेंस का कर्मचारी है जो नशे के इंजेक्शन के इस्तेमाल की जानकारी रखता है। इन लोगों ने रवि से मीनू की हत्या का सौदा आठ लाख रुपये में किया था। प्लॉट बेचने वाले बनकर ये लोग मीनू से मिले थे और सात बार जहरीला इंजेक्शन लगाकर कार में ही मीनू की हत्या कर दी। इसके बाद शानू और जतिन फरार हो गए थे। रवि बेहोश होने का नाटक कर वहीं पड़ा रहा। रवि अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

PAC constable took life of his wife by injecting her with poison seven times In Bareilly
मीनू हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

रची थी ऐसी कहानी
रामपुर निवासी रवि आठवीं पीएसी वाहिनी में सिपाही पद पर तैनात है। वह 23 फरवरी की दोपहर पत्नी मीनू के साथ घर से अपनी कार लेकर निकला था और पत्नी को दवा दिलाने ले जाने की बात कही थी।कुछ देर बाद उसने सिपाही दोस्त संजय को फोन पर बताया कि फरीदपुर में मंदिर के पास बदमाशों ने उन लोगों पर हमला कर दिया है। संजय वहां पहुंचे तो देखा कि कार में मीनू पड़ी थी, जबकि रवि बाग में पड़ा मिली। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को मीनू के पिता ने रवि पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रवि और उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई। तीनों ने मीनू की हत्या करना कबूल किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAC constable took life of his wife by injecting her with poison seven times In Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीडीआर से हुआ राजफाश
पुलिस ने घटना के बाद रवि के नंबर की सीडीआर निकलवाई तो उससे घटना का राजफाश होता चला गया। एक नंबर से ही कई बार रवि की बात होने की पुष्टि हुई। सूत्र बताते हैं कि यह नंबर किसी महिला का है और उसी की वजह से रवि ने पत्नी को रास्ते से हटाया है। हालांकि पूछताछ में रवि ने पत्नी पर भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
PAC constable took life of his wife by injecting her with poison seven times In Bareilly
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम (घटना वाले दिन) - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने कहा कि उनके संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मीनू किसी और से भी बात करती थी। हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि ऐसा रवि केवल अपने बचाव में कह रहा है। इधर, पुलिस ने नंबरों से ही जानकारी जुटाकर एक और युवक को पकड़ा है। पता लगा है कि दो दोस्तों की मदद से रवि ने मीनू की हत्या की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed