{"_id":"60b8f0e6754900781b1fbfa2","slug":"bride-got-angry-after-seeing-white-spots-on-groom-feet-says-that-i-will-divorce-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा, भड़कते हुए पति से बोली- चाहे जो भी हो तलाक चाहिए, साथ नहीं रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा, भड़कते हुए पति से बोली- चाहे जो भी हो तलाक चाहिए, साथ नहीं रहूंगी
Thu, 03 Jun 2021 10:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन एक दुल्हन ने पति के शरीर पर कुछ ऐसा देखा कि उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया और तलाक के लिए अर्जी दे दी। मामला बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी का है। यहां सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन पति के पैर पर दाग देखकर भड़क गई। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए मायके भेजने की जिद की। ससुराल वाले दबाव डालने लगे तो उसने 112 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली। अब उसने तलाक की अर्जी दी है। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी एक युवती की शादी 13 मई को थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा निवासी एक युवक से हुई थी। जब दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति के पैर पर सफेद दाग दिखाई दिए। दाग देखते ही उसने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया।
फाइल फोटो
- फोटो : istock
ससुराल वालों ने पहले उसे समझाया फिर दबाव डालने लगे। इस पर उसने पुलिस को कॉल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि पति के पैरों पर दाग हैं जो किसी गंभीर रोग के हो सकते हैं।
फाइल फोटो
इसलिए वह पति के साथ नहीं रहना चाहती लेकिन ससुराल वाले जबरदस्ती कर रहे हैं। दुल्हन ने कहा कि शादी के समय दूल्हे और ससुराल वालों ने यह बात छुपाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने दुल्हन को उसकी मर्जी के मुताबिक उसके मायके पहुंचा दिया। मंगलवार को युवती ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने के साथ ही तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने हालांकि सुलह कराने की कोशिश की लेकिन युवती ने दो टूक कहा कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसे तलाक चाहिए।