फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: लखीमपुर खीरी समेत इन जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान... किसान परेशान

Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र के रानीनगर, मिर्चियां आदि गांवों में शनिवार को सुबह छह बजे बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। सड़कों पर ओलो की सफेद चादर बिछी नजर आई। बदायूं और शाहजहांपुर जिले में भी ओले गिरे हैं। 

विज्ञापन
Heavy hailstorm along with rain in these districts including Lakhimpur Kheri
लखीमपुर के संपूर्णानगर में भारी ओलावृष्टि हुई - फोटो : अमर उजाला

रुहेलखंड से लेकर तराई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान परेशान हैं। लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रातभर रुक-रुककर अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। भारत-नेपाल सीमा से सटे संपूर्णानगर क्षेत्र के रानीनगर, मिर्चियां आदि गांवों में शनिवार को सुबह छह बजे बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। सड़कों पर ओलो की सफेद चादर बिछी नजर आई। ओलावृष्टि से गेहूं ओर सरसों समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, शाहजहांपुर के जलालाबाद में ओले गिरे हैं। 



Heavy hailstorm along with rain in these districts including Lakhimpur Kheri
बदायूं में जमकर गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में बारिश के साथ बरसे ओले 
बदायूं के उसावां में शुक्रवार रात करीब 11 बजे बेमौसम बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई इलाकों में ओले गिरे हैं। शनिवार सुबह दस बजे तेज हवा के साथ फिर बारिश होने लगी। फसल गिरने की आशंका से किसान परेशान हैं।   

Heavy hailstorm along with rain in these districts including Lakhimpur Kheri
शाहजहांपुर में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में तेज हवा से बारिश 
शाहजहांपुर में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला शनिवार सुबह भी रुक रुककर जारी रहा। सुबह से बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के साथ सुबह दस बजे तेज बारिश हुई। जलालाबाद क्षेत्र में ओले भी गिरे हैं। शुक्रवार रात में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उत्तरी और पूर्वी हवा चल रही है। फसल गिरने की आशंका से किसान परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy hailstorm along with rain in these districts including Lakhimpur Kheri
पीलीभीत में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

तराई में भी बदला मौसम
तराई के मौसम में बदलाव से किसानों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। बादल और बूंदाबांदी से किसान परेशान हैं। जिले में दो दिन से बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार तड़के भी बूंदाबांदी हुई। हवा भी चल रही है। मौसम में सर्दी का असर भी बढ़ गया है। तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। अगर बारिश हुई तो लाही की फसल को नुकसान पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Heavy hailstorm along with rain in these districts including Lakhimpur Kheri
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को दिनभर घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। देर शाम थोड़ी देर तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। रात में बादल गरजते रहे। शनिवार को सुबह करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed