बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाह समेत तमामत मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद देश में अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। बरेली के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी खुशनुमा माहौल में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। ईदगाहों समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई।
{"_id":"649d3522c7772b6a1b0cf4c9","slug":"people-offered-namaz-at-eidgah-and-masjid-on-bakrid-2023-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज, बरेली मंडल में बकरीद की धूम; देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज, बरेली मंडल में बकरीद की धूम; देखिए तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में सबसे पहले दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद में सुबह 5:45 बजे नमाज अदा की गई। इसके साथ ही नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9:30 बजे काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी ने अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह आला हजरत पर भी सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा कर खुशहाली के लिए दुआ मांगी। आला हजरत दरगाह की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 और किला की जामा मस्जिद में 9 बजे नमाज अदा कराई गई।
शाहजहांपुर की ईदगाह में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह 7:30 बजे बड़ी ईदगाह (बड़े खुत्वे) में इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने दो रकात नमाज अदा कराई। इसके बाद मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
बदायूं में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में बकरीद का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया गया। ईदगाह शम्सी व जामा मस्जिद सहित जिलेभर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर वतन व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह मुस्तैद रहे।