फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flower Show: बरेली में लाखों फूलों से सजी रामायण वाटिका, श्रीराम से लेकर केदारनाथ धाम तक के दर्शन; तस्वीरें

Sat, 08 Mar 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 12:34 PM IST
सार

बरेली में रामायण वाटिका के रूप में एक नया रमणीक स्थल विकसित हो गया है। यहां शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। लाखों फूलों से पूरी वाटिका को सजाया गया है। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी पुष्प प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
Ramayana Vatika decorated with lakhs of flowers in Bareilly Darshan of Shri Ram and Kedarnath Dham
रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामायण वाटिका में शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। विभिन्न प्रजातियों के खिले फूल देखकर लोगों के चेहरे भी मुस्कराए। देर शाम तक लोगों का तांता रहा। पुष्प प्रदर्शनी को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में आकर्षण दिखा। फूलों से सजे भगवान के स्वरूप और केदारनाथ मंदिर के प्रतिरूप ने लोगों में भक्ति भाव जगाया। रामायण वाटिका को हजारों प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। चौतरफा रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू है तो थ्रीडी चित्रों में रामकथा का वर्णन भी आकर्षित कर रहा है। दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। 

Ramayana Vatika decorated with lakhs of flowers in Bareilly Darshan of Shri Ram and Kedarnath Dham
रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका में गुलाब, गेंदा समेत तमाम स्थानीय प्रजातियों के फूलों के संग हॉलैंड के ट्यूलिप के फूल और दक्षिण भारत से लाए गए गोआब, वाकली, पाडल और मृत संजीवनी के पौधे भी अपनी महक बिखेर रहे हैं। 

 
Ramayana Vatika decorated with lakhs of flowers in Bareilly Darshan of Shri Ram and Kedarnath Dham
रामायण वाटिका में लगी श्रीराम की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रामकथा के वृतांत देखे जा सकते हैं। श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग थ्री-डी चित्रों में दिखाए गए हैं। लोग इन तस्वीरों के साथ फोटो लेते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Vatika decorated with lakhs of flowers in Bareilly Darshan of Shri Ram and Kedarnath Dham
Ramayana Vatika - फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में मोर, हिरन, शेर व अन्य आकृतियां बच्चों को आकर्षित कर रही है। बच्चों ने इनके साथ फोटो खिंचवाए। सेल्फी प्वाइंट और भगवान राम की लघु मूर्ति के साथ भी फोटो लेने की होड़ रही। अंधेरा छाने के बाद भव्य रोशनी ने वाटिका की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन
Ramayana Vatika decorated with lakhs of flowers in Bareilly Darshan of Shri Ram and Kedarnath Dham
रामायण वाटिका में फूलों से सजाया गया शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में भगवान शिव की स्तुति के लिए फूलों से बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप तैयार किया गया है। इसके अलावा रामायण वाटिका में रामसेतु का प्रतिरूप भी बना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed