फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉक फॉर यूनिटी: बरेली में दिखा देशभक्ति का जोश, स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश; देखें तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 12:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। यह नजारा बरेली में बुधवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली में दिखाई दिया। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई तो सड़कें तिरंगामय हो गईं। इस रैली में करीब तीन हजार बच्चे शामिल हुए।

विज्ञापन
School children conveyed a message of unity at the Walk for Unity rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम 'मां तुझे प्रणाम' का बुधवार को 'वॉक फॉर यूनिटी' के साथ शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में करीब तीन हजार स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश प्रेम और एकता का संदेश दिया। वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह रैली शहर के डीडीपुरम शहीद चौक से शुरू हुई। इसके बाद शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर और सलोनी तिराहा स्थित वंदना स्वीट्स के मुख्य मार्ग से गुजरी। रैली वापस शहीद चौक पर आकर संपन्न हुई।

School children conveyed a message of unity at the Walk for Unity rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
 
School children conveyed a message of unity at the Walk for Unity rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में वन मंत्री ने बढ़ाया बच्चों का हौसला - फोटो : अमर उजाला
मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला 
रैली में वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अफसरों ने बच्चों के साथ चलकर उनका हौसला बढ़ाया। शहर के व्यापारी, उद्योगपति तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
School children conveyed a message of unity at the Walk for Unity rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में चलते महापौर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी
वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडलायुक्त शंभू कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विभिन्न विभागों के अफसरों ने भी इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। 
विज्ञापन
School children conveyed a message of unity at the Walk for Unity rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में बच्चों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रभक्ति का संदेश और स्वागत
'वॉक फॉर यूनिटी' ने देश प्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस एकता और सौहार्द के संदेश को प्रोत्साहित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed