{"_id":"63d10ad4ef9c936564308ce6","slug":"several-stabs-on-sp-leader-sartaj-khan-face-with-a-knife-in-shahjahanpur-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता हत्याकांड: सरताज के चेहरे पर चाकू से किए गए कई वार, करीबी पर घूम रही शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता हत्याकांड: सरताज के चेहरे पर चाकू से किए गए कई वार, करीबी पर घूम रही शक की सुई
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपा नेता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में सपा नेता सरताज खां की मौत की वजह सामने न आने से गुत्थी उलझी प्रतीत हो रही है। उनके चेहरे पर चाकू से तीन-चार वार किए गए थे। पुलिस को शक है कि वारदात लूट की लगे, इसके लिए घर का सामान फैलाया गया। शुरुआत में लूट के दौरान ही हत्या होने की बात लग रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि अलमारी का लॉकर नहीं खोला गया है। घर से कोई कीमती सामान भी गायब नहीं है। पुलिस के शक की सुई अब करीबी की ओर घूम रही है।
सरताज खां और उनकी पत्नी यासमीन उर्फ रेशमा के कोई संतान नहीं है। दंपती ही मकान में रहते थे। यासमीन के मायके में होने के चलते सोमवार शाम सरताज ने उनसे फोन पर बात की थी। बताया था कि हाथ में कील लग गई है। यासमीन ने एंटी-टिटनेस इंजेक्शन लगवाने को कहा था। रात में हमलावरों ने सरताज खां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह उनका शव घर के बरामदे में पड़ा मिला।
2 of 5
सपा नेता सरताज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सरताज के चेहरे पर चाकू के तीन-चार वार वार किए गए थे। पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि सरताज तड़के फजर की नमाज पढ़ने जाते थे। पुलिस का मानना है कि नमाज पढ़ने जाते समय ही घटना को अंजाम दिया गया है। सरताज जूते और जैकेट पहने थे।
3 of 5
मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद में जानकारी करने पर पता चला कि मंगलवार को सरताज नमाज पढ़ने नहीं आए। फोरेंसिक यूनिट को कुंडी में भी खून लगा मिला है। एसपी एस. आनंद ने शक जताया कि हत्यारे सरताज की दिनचर्या और उनके घर की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ थे। कुंडी पर खून लगा होने से लग रहा है कि हत्या के बाद कुंडी बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर जांच करते सीओ बीएस वीर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उसमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। सरताज की हत्या से उनकी पत्नी यासमीन बदहवास हैं। सीओ बीएस वीर कुमार ने उन्हें सांत्वना दी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम, तिलहर और कटरा पुलिस को लगाया है।
विज्ञापन
5 of 5
घटनास्थल का मुआयना करते एसपी एस. आनंद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी एस. आनंद ने बताया कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। सभी कीमती सामान घर में मौजूद है। कोई ऐसा व्यक्ति रहा होगा, जो सब रास्ते जानता है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।