{"_id":"6339ea28cbe5ab68112fb70c","slug":"durga-puja-pandal-fire-in-bhadohi-screaming-everywhere-for-three-hours-burnt-faces-were-telling-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भदोही...पंडाल में लगी आग: तीन घंटे तक हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़, जले चेहरे बता रहे थे हादसे की भयावहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही...पंडाल में लगी आग: तीन घंटे तक हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़, जले चेहरे बता रहे थे हादसे की भयावहता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भदोही के नरथुआं स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग से तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही। भदोही डीएम गौरांग राठ के मुताबिक, हादसे में तीन बच्चे समेत पांच की मौत हो गई और 66 से अधिक लोग झुलस गए। रविवार देर शाम हुए हादसे के बाद पंडाल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पताल तक हर कोई भाग दौड़ लगाता रहा।
झुलसे बच्चों और महिलाओं की स्थिति भीषण अग्निकांड की भयावहता को दर्शा रही थी।औराई के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। आग से झुलसे बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक अस्पतालों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
Trending Videos
2 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब आठ बजे जैसे आग लगी तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर भदोही और ज्ञानुपर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची। इधर झुलसे बच्चों और महिलाओं को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। घटना के बाद डीएम गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित पुरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पंडाल में आग लगने से पहले की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही- औराई मार्ग पर स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। घटना में आयोजन समिति की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पंडाल स्थल पर चलने वाले शो में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जा रहे थे। गुफानुमा बने स्थल में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था। आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए।
4 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
औराई तहसील क्षेत्र में नरथुआं स्थित पंडाल सबसे आकर्षक बनता है। यहां नवरात्र में धार्मिक शो भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया जाता है। उक्त शो देखने के लिए नरथुआं, उपरौठ, बारीगांव, औराई, घोसिया, भवानीपुर, जेठूपुर, उगापुर, औराई सहित दर्जन भर से अधिक गांव की महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। रविवार को भी उक्त गुफानुमा स्थल पर 150 से अधिक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शार्ट सर्किट से आग लगी तो अंदर भगदड़ मच गई। आने-जाने का एक मात्र गेट होने से बच्चे और महिलाएं अंदर ही गिर गईं। उक्त गुफा फाइबर और प्लास्टिक के पन्नी से बनाई गई थी। इससे कुछ ही पलों में पूजा पंडाल धू-धू कर जलने लगे। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अधिकतर लोग झुलस गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।