{"_id":"698e08dde3b99be99207d733","slug":"three-died-21-people-injured-in-a-head-on-collision-between-tractor-trolleys-in-badaun-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्चे समेत तीन की मौत; 21 घायल, भात भरने जा रहा था 30 लोगों का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्चे समेत तीन की मौत; 21 घायल, भात भरने जा रहा था 30 लोगों का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:39 PM IST
सार
भात की रस्म लेकर देवीदास अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे। टैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं में भात की रस्म अदा करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 30 लोग उघैती के गांव तिगरा जा रहे थे। तभी उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने से टकरा गईं।
Trending Videos
2 of 5
हादसे के बाद मच गई चीख पुकार
- फोटो : अमर उजाला
तीन की मौत, 21 घायल
हादसे में एक ट्रैक्टर में सवार बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आनी थी भांजी की बरात
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी देवीदास के भांजी की बरात गुरुवार को आनी थी। भात की रस्म लेकर वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे। टैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
4 of 5
गमगीन परिजान व घायल
- फोटो : अमर उजाला
इनकी गई जान
इस दौरान भात में शामिल होने जा रहे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने उरैना निवासी दस साल के नितिन पुत्र उपेंद्र, राखी 16 पुत्री गिरधारी व पूजा पुत्री मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे की शिकार कार व लोग
- फोटो : अमर उजाला
यह हुए घायल
रीता पत्नी देवी दास, कमलेश पत्नी नरेश, संजय पुत्र सरबेरा, कामिनी पुत्री देवीदास,कनिया पुत्री गिरधारी,छाया पत्नी सुरेश, अनीता पत्नी राजकुमार, वीरेंद्र पुत्र सोहनपाल, अजय पाल पुत्र पन्नालाल, रीना पत्नी वीरेंद्र, मंजू पत्नी हरिद्वारी, शांति पत्नी मोलीराम, राजकुमार पुत्र सत्यवीर, पूर्वी पुत्री उपेंद्र, अनीता पत्नी बब्लू, आकाश पुत्र अशोक, देवीदास पुत्र रामचंद्र, सूरजपाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद, नन्हू कृष्ण पुत्र जागन सिंह, धीर कुमार पुत्र जानकी प्रसाद, चंदो देवी पत्नी रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनका पहले बिसौली उपचार कराया गया। बाद में सभी को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।