{"_id":"698ee19e304ae27e79070058","slug":"budaun-tractor-trolley-collides-head-on-three-dead-21-injured-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 21 घायल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Feb 2026 02:02 PM IST
यूपी के बदायूं में भात की रस्म अदा करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 30 लोग उघैती के गांव तिगरा जा रहे थे। तभी उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने से टकरा गईं।
हादसे में एक ट्रैक्टर में सवार बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी देवीदास के भांजी की बरात गुरुवार को आनी थी। भात की रस्म लेकर वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे। टैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
इस दौरान भात में शामिल होने जा रहे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने उरैना निवासी दस साल के नितिन पुत्र उपेंद्र, राखी 16 पुत्री गिरधारी व पूजा पुत्री मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 21 लोग घायल हो गए।
इनका पहले बिसौली उपचार कराया गया। बाद में सभी को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।