{"_id":"69f3214dc9b6dfc563004a6b","slug":"bulandshahr-triple-murder-case-10-youths-consumed-four-bottles-of-alcohol-in-90-minutes-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'विवाद न विरोध, बेवजह मारा गया आकाश', 10 युवक डेढ़ घंटे में गटक गए थे 4 बोतल शराब; ट्रिपल मर्डर में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'विवाद न विरोध, बेवजह मारा गया आकाश', 10 युवक डेढ़ घंटे में गटक गए थे 4 बोतल शराब; ट्रिपल मर्डर में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:11 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर में नया खुलासा हुआ है। 25 अप्रैल की रात 10 युवक डेढ़ घंटे में चार बोतल शराब गटक गए थे। इन्हें कॉकटेल बनाकर शराब का सेवन किया था। सीमा पॉटरी फैक्टरी पर जीतू के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
1 of 11
Bulandshahr Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके में 25 अप्रैल की रात को जिम पर हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सीमा पॉटरी फैक्टरी पर जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। जहां डेढ़ घंटे में दस युवक चार बोतल शराब गटक गए थे और पांच बोतल शेष रह गई थीं। इसमें आरोपियों ने बियर के साथ वाइन व व्हिस्की में कॉकटेल बनाकर सेवन किया था। जिसके चलते सभी युवक गंभीर नशे की हालत में थे।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना के कारण और उससे जुड़े पहलू भी खुलकर सामने आने शुरू हो गए हैं। 26 अप्रैल रविवार रात को जब मयंक, नरेश व रुपेश को गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने 25 अप्रैल की रात को जीतू के जन्मदिन की सारी घटना खोलकर रख दी थी।
इसके बाद पुलिस ने मयंक सैनी के पिता महेश चंद्र सैनी की सीमा पॉटरी फैक्टरी की जांच की, जहां पर सभी आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। मौके पर पुलिस को वाइन की दो और व्हिस्की की दो बोतल खाली मिली थीं। इसके अलावा चार पांच बियर की कैन भी थी।
सभी लोगों ने खुल कर शराब पी थी। पॉटरी फैक्टरी में एक ही जगह सभी लोग नहीं बैठे थे। अलग-अलग जगह पर बोतल व ग्लास पड़े मिले, जैसे सभी लोग अलग अलग जगह बैठे हों। मौके से पुलिस को चार खाली बोतल व पांच भरी बोतलें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
आरोपियों का वीडियो सामने आया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपी साढ़े नौ बजे के करीब फैक्टरी में शराब पीने गए थे, जिसके 30 मिनट बाद जिम आए और झगड़ा हुआ। दस बजकर दस मिनट पर वापस फैक्टरी चले गए और 11 बजे फैक्टरी से निकल गए।
विज्ञापन
5 of 11
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन डेढ़ घंटे में चार बोतल शराब गटक ली गई। वहां भी आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड को मिक्स किया, जो सेहत के लिए भी खराब होता है और नशा ज्यादा हो जाता है। इस स्थिति में सभी लोग नशे में धुत थे, जब मोबाइल फोन पर अमरदीप और जीतू के बीच गाली गलौज हो गई तो सभी लोग इकट्ठा हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।