सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: केदारनाथ जाने से पहले ही छीन ली जान, शादी की सालगिरह से पांच दिन पहले मनीष का कत्ल

मुदित गौड़, संवाद न्यूज एजेंसी, (खुर्जा) बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Apr 2026 02:36 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में शनिवार रात सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए तिहरे हत्याकांड में आकाश के भाई का दर्द छलका। आकाश के भाई बादल ने रुंधे गले से बताया कि इस बार सावन में दोनों भाई हरिद्वार से कांवड़ लाने के बजाय केदारनाथ जाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने सपने पूरे करने से पहले ही भाई की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
Bulandshahr triple murder Manish killed five days before his wedding anniversary
Bulandshahr triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुलंदशहर के खुर्जा में शनिवार रात सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए तिहरे हत्याकांड ने न सिर्फ तीन परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे पंजाबियान मोहल्ले को मातम में डुबो दिया है। अपनों को खोने का गम और इंसाफ की तड़प के बीच हर आंख नम है।


मृतक आकाश के भाई बादल ने रुंधे गले से बताया कि इस बार सावन में दोनों भाई हरिद्वार से कांवड़ लाने के बजाय केदारनाथ जाने की योजना बना रहे थे। दो दिन पहले ही दोस्तों के साथ इसकी चर्चा हुई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आरोपियों ने सपने पूरे करने से पहले ही भाई की जिंदगी छीन ली।

 
Trending Videos
Bulandshahr triple murder Manish killed five days before his wedding anniversary
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकाश (20) और उसका बड़ा भाई बादल महज भाई नहीं, बल्कि दोस्तों की तरह थे। पिता की मौत के बाद दोनों ने मिलकर घर संभाला था। बादल ने बताया कि आकाश एक नई स्कॉर्पियो कार खरीदना चाहता था, जिसके लिए दोनों भाई एक-एक कर पैसे जोड़ रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr triple murder Manish killed five days before his wedding anniversary
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में खुशियों के लिए वह अभी 27 जनवरी को ही नया स्पीकर लाया था जिससे कि पारिवारिक कार्यक्रमों में बाहर से डीजे न मंगाना पड़े। आज उसी स्पीकर को देख परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।
 
Bulandshahr triple murder Manish killed five days before his wedding anniversary
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक मनीष के घर में 30 अप्रैल को शादी की पांचवीं वर्षगांठ की तैयारियां चल रही थीं। बहन रजनी ने बताया कि पूरा परिवार मनीष और हेमलता को सरप्राइज गिफ्ट देने की योजना बना रहा था। लेकिन जश्न से पांच दिन पहले ही हेमलता का सुहाग छीन लिया गया।

 
विज्ञापन
Bulandshahr triple murder Manish killed five days before his wedding anniversary
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व सभासद संजय सैनी ने बताया कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी मांग है कि हत्यारों को मुठभेड़ में ढेर किया जाए और उनके अवैध प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज किया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed