{"_id":"69f03d626d0c45b4800d36f0","slug":"up-bulandshahr-triple-murder-case-manish-cousin-recounts-story-of-15-minutes-leading-up-to-incident-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'काश भाई को साथ ले आता तो नहीं...', ट्रिपल मर्डर में मनीष के चचेरे भाई ने बयां की घटना से पहले की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'काश भाई को साथ ले आता तो नहीं...', ट्रिपल मर्डर में मनीष के चचेरे भाई ने बयां की घटना से पहले की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:28 AM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद मुख्य आरोपी जीतू समेत कुल सात आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस को चकमा दे रहे हैं। फरार मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके सात साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 35 से अधिक स्थानों पर दबीश दे चुकी है।
अगर मैं उस रात मनीष भाई का हाथ पकड़कर खींच लाता, तो आज हमारे घर के आंगन में चीखें नहीं, बल्कि भाइयों की हंसी गूंज रही होती। मेरी एक चूक ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। यह कहते हुए उधम सिंह सैनी का गला रुंध गया और आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
बुलंदशहर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद उधम सिंह बोले, शनिवार की उस काली रात ने हमारे परिवार के तीन सदस्यों को हमसे छीन लिया, अब पीछे रह गया है तो बस कभी न खत्म होने वाला पछतावा। उधम सिंह ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मनीष शनिवार रात को एक शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे।
Trending Videos
2 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे, तभी मनीष के मोबाइल फोन की घंटी बजी। फोन पर मिली सूचना ने दोनों के माथे की शिकन बढ़ा दी। जिम पर अमरदीप का झगड़ा होने की सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए, दोनों भाई बाइक से सीधे जिम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां अमरदीप और जीतू सैनी के बीच बहस हो रही थी। मनीष और उधम ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उस वक्त लगा कि विवाद टल गया है, लेकिन किसे पता था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।
4 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधम ने बताया कि जब हमलावर जीतू और मयंक वहां से चले गए, तो माहौल सामान्य दिखने लगा था। मोहल्ले के कुछ अन्य युवक भी वहां मौजूद थे। उधम के पास उसके बड़े भाई धर्म का बार-बार फोन आ रहा था कि रात काफी हो गई है, घर आ जाओ।
विज्ञापन
5 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मनीष ने उधम से कहा कि तू घर निकल, मैं अमरदीप और आकाश को लेकर आता हूं। उधम ने बताया कि उसने भाई मनीष की बात मान ली और घर की ओर चल दिया लेकिन महज 15 मिनट बाद ही फोन आया कि सब खत्म हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X