यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया खुर्द गांव में शुक्रवार रात को रसोई में रखे सिलिंडर में आग लगने के बाद धमाके साथ वह फट गया। गनीमत रही कि घटना से पहले ही परिवार के लोग घर से बाहर आ गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी और चार बच्चे समेत 15 लोग घर के अंदर थे। जो सभी सुरक्षित हैं, लेकिन घर में रखा पांच लाख रुपये तक का सामान जल गया।
सिलिंडर ब्लास्ट: पूजा के दौरान बड़ा हादसा, घर में मौजूद थे 15 लोग; आज होना था माता का जागरण, तबाही का वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:30 PM IST
सार
चमन ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि नवरात्र के अवसर पर उनके घर में भी जागरण हो। इसको लेकर उनके छोटे भाई पिंटू व उन्होंने मिलजुल कर रुपये जोड़े और जागरण का आयोजन कराने जा रहे थे। शनिवार रात को घर में छोटा सा जागरण था, जिसमें सभी रिश्तेदार व गांव के लोग आने वाले थे। इसी के चलते एक दिन पहले ज्योति जलाई गई थी।
विज्ञापन