सब्सक्राइब करें

पलक झपकते गई जान: ट्रेन की चपेट में आने से राहुल की मौत, उड़ गए चिथड़े; लाश के टुकड़े देख टूट गया परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

ट्रेन की चपेट में आने से राहुल का शव क्षत विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी कर्मचारी पहुंच गए। जहां शव के हिस्सों को रेलवे लाइन से हटाकर एक जगह इकट्ठा किया गया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
man died after being hit by Seemanchal Express in Khurja
ट्रेन की चपेट में आने से राहुल की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के खुर्जा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक फुट ओवर ब्रिज छोड़कर पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहा था। घटना के बाद जीआरपी व अन्य रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम जांच के शव को अपने साथ ले गए। 

Trending Videos
man died after being hit by Seemanchal Express in Khurja
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा नगर के सराय नसरुल्ला मोहल्ला निवासी राम कुमार ने बताया कि उनके भतीजे राहुल (35) नोएडा की निजी कंपनी में सिलाई अर्थात दर्जी की नौकरी करते थे। रोजाना की तरह राहुल सुबह साढ़े आठ बजे घर से खुर्जा जंक्शन के लिए रवाना हो गए। प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह दस बजे टीएडी पैसेंजर ट्रेन आती है, जिसमें बैठकर राहुल को दिल्ली जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man died after being hit by Seemanchal Express in Khurja
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि स्टेशन पर जब राहुल पहुंचे तो वह फुट ओवर ब्रिज पर नहीं गए। बल्कि पैदल ही रेलवे लाइन पर चलकर प्लेटफार्म पार करने लगे। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर पांच से तीन तक पहुंच गए। जब प्लेटफार्म नंबर तीन से दो की ओर जाने लगे, तभी दिल्ली की ओर से आ रही नई दिल्ली से जोगबनी बिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 

man died after being hit by Seemanchal Express in Khurja
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी कर्मचारी पहुंच गए। जहां शव के हिस्सों को रेलवे लाइन से हटाकर एक जगह इकट्ठा किया गया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पिता विजय कुमार और भाई दुष्यंत स्टेशन पर राहुल के शव को टुकड़ों को देख बिलख उठे। किसी तरह लोगों ने उनको संभाला। 

विज्ञापन
man died after being hit by Seemanchal Express in Khurja
राहुल और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिवार के लोग शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले कर आ गए। शव को देख घर में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि राहुल का सात साल का बेटा लक्ष्य और पांच साल की बेटी कशिश है। 

रेलवे लाइन पार करते वक्त युवक की सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। इसलिए पंचनामा भरकर शव उनको सौंप दिया गया। - अरविंद कुमार, जीआरपी प्रभारी, खुर्जा जंक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed