{"_id":"698db9ace04a1d92690a0010","slug":"two-bike-riders-died-in-collision-in-khurja-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत; एक परिवार सहित जा रहे थे शादी में, दूसरा ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत; एक परिवार सहित जा रहे थे शादी में, दूसरा ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:52 PM IST
सार
यूपी के खुर्जा झाझर रोड पर मधुपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा। सनैता भाईपुर गांव निवासी जितेंद्र बाइक से जा रहा था पॉटरी में मजदूरी करने और दूसरी बाइक पर छतारी निवासी भागेश्वर परिवार के साथ शादी में शामिल होने जेवर जा रहा था।
विज्ञापन
1 of 7
सड़क हादसे में दो बाइक चालकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के खुर्जा स्थित झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चालकों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन जटिया अस्पताल पहुंच गए।
Trending Videos
2 of 7
मृतक जितेंद्र और भागेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
सनैता भाईपुर गांव निवासी प्रताप ने बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र (42) खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। गुरुवार सुबह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर पॉटरी फैक्टरी जा रहे थे। जब वह खुर्जा झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मातम बनाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बाइक पर छतारी क्षेत्र के मोहम्मपुर खुर्द गांव निवासी भागेश्वर (54) अपनी पत्नी उर्मीला और दस साल के बच्चे माधव के साथ थे। हादसे में जितेंद्र और भागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र और भागेश्वर को मृत घोषित कर दिया।
4 of 7
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसके बाद दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अस्पताल में भागेश्वर की मौत की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी उर्मिला और मासूम बच्चा माधव बिलख कर रोने लगे। उनको देख अस्पताल में मौजूद तीमारदार भी भावुक हो गए। स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों ने उर्मिला व बच्चे माधव को शांत किया और ढांढस बांधा। धीरे-धीर अस्पताल में परिजन व ग्रामीण जमा होने लगे। दोनों मृतकों के परिवार के लोग अस्पताल में आ गए।
विज्ञापन
5 of 7
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
साले की शादी में जा रहे थे भागेश्वर
छतारी के मोहम्मदुपुर खुर्द गांव निवासी भागेश्वर के भाई लाला ने बताया कि वह गुरुवार सुबह कांवड़ लेने के लिए रवाना हो गए थे। शाम को जेवर के रबुपुरा गांव में उनकी पत्नी व भाभी के भाई अर्जुन की शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई भागेश्वर, भाभी उर्मिला व भतीजा माधव बाइक से जा रहे थे। भागेश्वर मेहनत मजदूरी कर परिवार पालन पोषण करते थे, जिनके चार बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी आसी, बेटा मुकुल, बेटी लकी और बेटा माधव है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।