{"_id":"698d23f16c4d66afeb0fab78","slug":"the-route-will-be-diverted-in-bulandshahr-from-tonight-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में आज रात से डायवर्ट रहेगा रूट, महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर किया गया रास्तों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में आज रात से डायवर्ट रहेगा रूट, महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर किया गया रास्तों में बदलाव
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
सार
यह व्यवस्था आज (12 फरवरी) की रात आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा।
demo
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर में महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और यातायात विभाग ने कमर कस ली है। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली शिवभक्तों की भारी भीड़ और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आज (12 फरवरी) की रात आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा।
Trending Videos
भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग : ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए ट्रकों और कैंटरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद-बरेली की ओर जाने वाले वाहन लालकुआं से सिकंदराबाद, शिकारपुर तिराहा, डिबाई और नरौरा गंगा बैराज होते हुए बबराला व सम्भल के रास्ते निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मेरठ-हापुड़ से मुरादाबाद-बरेली जाने वाले वाहन एनएच-24 डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल (जोखाबाद), बुलंदशहर, शिकारपुर और नरौरा मार्ग का प्रयोग करेंगे। अलीगढ़ से मेरठ जाने वाले वाहन खुर्जा और सिकंदराबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर डासना और किठौर की ओर व बरेली-मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन नरौरा, अतरौली और अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली जाएंगे। ब्यूरो
थम जाएगा अतिरिक्त बसों का संचालन
हरिद्वार के लिए करीब 54 तो बुधवार को 15 रोडवेज बसों से शिव भक्त रवाना हुए। बीते चार दिन में अभी तक 135 बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को भक्तों की संख्या के आधार पर बसों को हरिद्वार भेजा जाएगा। एआरएम बुलंदशहर डिपो परमानंद ने बताया, भक्तों की संख्या कम होने से अतिरिक्त बसों का संचालन बृहस्पतिवार से थम जाएगा।
