सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police takes major action against encroachment, frees roads from encroachment

Bulandshahar News: अतिक्रमण पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़कों को कराया कब्जामुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police takes major action against encroachment, frees roads from encroachment
विज्ञापन
जहांगीराबाद। आगामी त्योहारों व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने आहार बाईपास से मुख्य बाजार तक पैदल मार्च करते हुए सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया और मार्गों को कब्जामुक्त कराया।
Trending Videos


अभियान के दौरान सड़क घेरकर खड़े वाहन चालकों, ठेले-फड़ संचालकों और अवैध कब्जेदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। कई स्थानों पर सड़क किनारे फैला सामान हटवाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विशेष रूप से कांवड़ियों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़कों को सुचारु व सुरक्षित रखना प्राथमिकता है।

वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी ने कहा कि पालिका प्रशासन भी अतिक्रमण को लेकर गंभीर है। शीघ्र ही नगर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

अभियान के दौरान बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रही। लोगों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर मनोज त्यागी समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed