{"_id":"698cbc0c7c5d0c4e7f0cf08f","slug":"the-banks-of-the-ganga-in-anupshahr-resonated-with-the-chants-of-har-har-mahadev-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148498-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हर–हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अनूपशहर गंगातट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हर–हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अनूपशहर गंगातट
विज्ञापन
अनूपशहर से कांवड़ लेकर रवाना होते शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। महाशिवरात्रि के पर्व के निकट आते ही अनूपशहर का पौराणिक गंगातट पूरी तरह शिवमय हो गया है। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे शिवभक्त कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होने लगे हैं। बुधवार को दिनभर बबस्टर गंज घाट पर हर हर महादेव और बोल-बम के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया।
जिला अलीगढ़ की तहसील चंडौस के गांव बेंकनेर से आए युवाओं के कई जत्थों ने गंगातट पर पूजा-अर्चना कर कलशों में गंगाजल भरा। सबसे बड़े जत्थे में शामिल हिमांशु चौहान, नीरज चौहान व तरुण चौहान ने 141 लीटर गंगाजल से भरे विशाल कलशों के साथ कांवर यात्रा शुरू की।
वहीं, सचिन पंडित ने 71 लीटर, अजय चौधरी ने 51 लीटर तथा मुनीश शर्मा, विनीत चौहान और नितिन पंडित के दल ने 21-21 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई। शिवभक्तों ने बताया कि वे अनूपशहर से चंडौस तक लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे। यह यात्रा करीब पांच दिनों में पूरी होगी और 15 फरवरी को अपने गांव के शिवालय में विधिविधान से जलाभिषेक किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर गंगाघाट पर सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ढोल-नगाड़ों, भजनों और डीजे की धुनों पर झूमते भक्तों ने पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति से सराबोर कर दिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। घाट पर पुलिस बल तैनात रहा और गोताखोरों की टीम भी सक्रिय दिखी।
Trending Videos