{"_id":"6826176b5823dcc79806e012","slug":"anuj-s-funeral-took-place-20-hours-after-the-post-mortem-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहेली बना मुंह ढका हत्यारा!: पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अनुज का अंतिम संस्कार, कई घरों में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहेली बना मुंह ढका हत्यारा!: पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अनुज का अंतिम संस्कार, कई घरों में नहीं जले चूल्हे
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 May 2025 10:04 PM IST
सार
बालक की मौत के बाद पीड़ित के घर में ही नहीं, आसपास मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। गली के हर घर में मातम पसरा हुआ था। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 वर्षीय बालक की आम के बाग में हत्या कर दी गई। चाकुओं से गोदकर और पत्थर से सिर पर प्रहार कर निर्मम तरीके से की हत्या की गई थी। पुलिस हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है। गुस्साए परिजन ने काफी समझाए जाने पर पोस्टमार्टम के लगभग 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
2 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
चेहरे पर अंगोछा लपेटे व्यक्ति ने किया हमला
गांव आलमपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बेटा अनुज अपने दोस्त अजीत और नितिन के साथ शौच क्रिया के लिए आम के बाग की ओर गया था। वहां चेहरे पर अंगोछा लपेटे अज्ञात व्यक्ति ने तीनों पर हमला कर दिया। 2 बालक भाग निकले। जबकि अनुज को पकड़कर उस व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटा और चाकू व पत्थर से हमला करते बेरहमी से हत्या कर दी।
3 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
बुधवार शाम लगभग 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए लेकिन गांव में घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता और सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। सुनील कुमार व अन्य परिजन को समझाया। एसडीएम ने आर्थिक मदद के साथ ही एक आवास बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन मान तो गए मगर अधिकारियों के जाते ही फिर से शव को वहीं रख दिया। मांग कर रहे थे कि बाग और मक्का के खेत की रखवाली करने वालों को पकड़कर पूछताछ करते हुए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
जब पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सुनील अन्य दो को भी पकड़ने की बात करने लगे। इसके कारण वहां मौजूद अन्य लोग भी इसकी मांग करने लगे। इसके बाद एक बार फिर से प्रशासन की ओर से बालक के परिजन को समझाया गया। 5 दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर दोपहर बाद करीब 3 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
etah murder
- फोटो : अमर उजाला
नहीं जले आसपास के घरों के चूल्हे
बालक की मौत के बाद पीड़ित के घर में ही नहीं, आसपास मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। गली के हर घर में मातम पसरा हुआ था। मृतक के घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।