{"_id":"6a806bf0a755c15d5001a1ef","slug":"video-tricolour-was-hoisted-with-pride-in-etah-district-was-imbued-with-spirit-of-patriotism-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर रहा जिला
एटा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, पुलिस लाइन और राजकीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। उन्होंने बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद पुलिस आरक्षियों ने परेड सलामी दी। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता के महत्व पर विचार रखे। अंत में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मूक-बधिर संस्था के सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ऋषि मार्केट, बस स्टैंड और माया पैलेस चौराहा होते हुए यात्रा शहीद स्मारक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों और आमजन ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मेडिकल कॉलेज और शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने वीर नारियों और कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक हवलदार मुकेश कुमार को सम्मानित किया तथा युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिले के सभी थानों और सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।