{"_id":"6120ace3046a0c1fdc6f56c7","slug":"etawah-up-jail-firing-news-criminals-firing-on-deputy-jailor-who-was-on-patrolling-saved-his-life-by-entering-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा जेल कांड: गश्त पर निकले डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा जेल कांड: गश्त पर निकले डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
इटावा जेल फायरिंग: मौके पर खोखा खोजती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर एसएच जाफरी पर शनिवार तड़के बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुबह तीन बजे गोलियाें की तड़तड़ाहट से पूरा जेल परिसर गूंज उठा। डिप्टी जेलर ने घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हमला उस समय किया गया जब डिप्टी जेलर अपने आवास से गश्त के लिए जेल जा रहे थे। अचानक हुई फायारिंग से कैदियों में भी हड़कंप मच गया। जेल परिसर में मौजूद गार्ड जबतक कुछ समझ पाते तबतक हमलावर फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर यूपी में जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इटावा के जिला कारागार में डिप्टी जेलर एसएच जाफरी देर रात करीब 3:30 बजे अपने आवास से जेल परिसर में निरीक्षण के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हेंं घेरकर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डिप्टी जेलर का कहना है कि कई राउंड फायरिंग की गई, फायरिंग करने वाले लोग भाग गए।
Trending Videos
इटावा जेल फायरिंग: मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
घटना को लेकर जेल परिसर में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने मामले की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को वहां पर गोली के खोखे नहीं मिले हैं लेकिन दरवाजों और दीवारों पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा जेल फायरिंग: इटावा जेल परिसर
- फोटो : amar ujala
एसएच जाफरी सुबह की शिफ्ट की गश्त करने के लिए देर रात करीब 3.30 बजे अपने आवास से जेल के लिए निकले थे। जेल की बैरकों से महज सौ मीटर की दूरी पर घर व जेल के बीच तीन चार लोग उनको खड़े दिखाई दिये, इस पर उन्होंने टोका। उनके टोकते ही बदमाशों ने गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की घटना से जाफरी भागकर अपने आवास में घुस गए। उनके अंदर घुसने के बाद भी बदमाशों ने पीछा किया और दरवाजा खुलवाने का भी प्रयास किया।
इटावा जेल फायरिंग: दरवाजे पर गोलियों के निशान
- फोटो : amar ujala
दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने दरवाजे पर कई गोलियां चलाईं। डिप्टी जेलर ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह के अनुसार डिप्टी जेलर पर हमला जेल में बंद रहे किसी बदमाश ने ही किया होगा, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
इटावा जेल फायरिंग: घटना की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
डिप्टी जेलर एसएच जाफरी पर करीब दो साल पहले भी उनके आवास में एक बदमाश ने घुसकर हमला किया था। तब वह बदमाश से भिड़ गए थे। तब भी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकला था। एसएसपी डा बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डिप्टी जेलर से बातचीत की उन्होंने बताया कि डिप्टी जेलर द्वारा तहरीर दी जा रही है उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।