सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Spark from HT line fell on hut, household burnt to ashes

Etawah News: एचटी लाइन की चिंगारी झोपड़ी पर गिरी, गृहस्थी जलकर राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Spark from HT line fell on hut, household burnt to ashes
विज्ञापन
फोटो: 29 झोपड़ी में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुटा ग्रामीण
Trending Videos

निनावा गांव में हुई आग की घटना में एक गाय और भैंस भी झुलसीं



संवाद न्यूज़ एजेंसी



भरथना। थाना क्षेत्र के गांव निनावा में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की इस घटना में झोपड़ी में रखी गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक गाय व एक भैंस भी झुलसकर गंभीर हो गईं।



गांव निवासी रानी देवी पत्नी सुदामा लाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से तेज चिंगारी निकलकर उनकी झोपड़ी पर गिर गई, चिंगारी से देखते ही देखते झोपड़ी ने आग पकड़ ली और कुछ ही पल में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा भूसा, गेहूं, जीन पाइप, चारपाई, दो साइकिलों समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झोपड़ी में बंधी एक गाय और एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गईं। पीड़िता ने बताया कि उनके पति गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह खेतों में काम करने गई थी, जबकि उनकी बेटी गांव के पास दवाई लेने गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed