{"_id":"6a83faf589ec619f6c0105c7","slug":"farrukhabad-woman-dies-as-mud-wall-collapses-after-rain-two-injured-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: नवाबगंज में बारिश के बाद मकान की कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर युवती की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: नवाबगंज में बारिश के बाद मकान की कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर युवती की मौत; दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:56 AM IST
सार
Farrukhabad News: सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार भोर कच्ची दीवार गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि किशोरी और चार वर्षीय बालिका घायल हो गईं।
विज्ञापन
1 of 4
Mud Wall Collapses After Rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कस्बा नवाबगंज के चंदनी इलाके में सोमवार रात हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की कच्ची दीवार अचानक ढह जाने से मलबे के नीचे दबकर 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोरी व बालिका घायल हो गईं। घटना के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 4
Mud Wall Collapses After Rain
- फोटो : amar ujala
पन्नी तानकर सो रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कस्बा के वार्ड संख्या 3 अब्दुल कलाम नगर (चंदनी) निवासी नरेश चंद्र बाथम के घर में इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार रात बारिश होने के कारण मुन्नी देवी (पत्नी नरेश चंद्र), उनकी बेटी ज्योति (22), बेटा उपनेश, भतीजी मोहिनी (15) और पौत्री किट्टू (4) कच्चे मकान की दीवार पर पन्नी तानकर सो रहे थे। गृहस्वामी नरेश चंद्र कुछ दूरी पर मवेशियों के लिए बने कमरे में सोए हुए थे।
3 of 4
Mud Wall Collapses After Rain
- फोटो : amar ujala
4 बजे मलबे में दबे परिजन
मंगलवार भोर करीब 4 बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर सो रहे परिजनों पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी ज्योति, मोहिनी और किट्टू को बाहर निकाला। परिजन गंभीर रूप से घायल ज्योति को तुरंत कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल मोहिनी और किट्टू को प्राथमिक उपचार व मरहम-पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mud Wall Collapses After Rain
- फोटो : amar ujala
परिवार में सबसे छोटी थी ज्योति
नरेश चंद्र के पांच बच्चों में ज्योति सबसे छोटी थी। बाकी सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि ज्योति अविवाहित थी और उसने हाल ही में बीए (BA) की पढ़ाई पूरी की थी। घटना के बाद से मां मुन्नी देवी बेहाल हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने बताया कि फिलहाल थाने में लिखित सूचना नहीं मिली है, सूचना मिलते ही शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।