फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farrukhabad: बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे; जवानों ने जगाया राष्ट्रप्रेम

Fri, 14 Aug 2026 07:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट सेंटर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। बारिश के बीच तिरंगा लेकर निकले सेना के जवानों ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रास्ते में लोगों ने रुककर जवानों का उत्साह बढ़ाया। आरोग्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
Tricolor Bike Rally Held Amid Rain, Army Personnel and Students Spread Patriotic Spirit
तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान - फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट रेजिमेंटल सेंटर की ओर से एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। आसमान से बरसती बारिश की बूंदों के बीच हाथों में तिरंगा थामे सेना के जवान देशभक्ति के तरानों संग सड़कों पर निकले।

Tricolor Bike Rally Held Amid Rain, Army Personnel and Students Spread Patriotic Spirit
तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान - फोटो : amar ujala

रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने रुककर गर्मजोशी से स्वागत किया और जवानों का उत्साह बढ़ाया। आरोग्य पथ पर केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

Tricolor Bike Rally Held Amid Rain, Army Personnel and Students Spread Patriotic Spirit
तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान - फोटो : amar ujala

चटर्जी परेड मैदान से कर्नल ने दिखाई हरी झंडी

तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ चटर्जी परेड मैदान से हुआ, जहाँ डिप्टी कमांडेंट कर्नल गौरव बोस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 100 से अधिक बाइक और चार पहिया वाहनों पर सवार सेना के जवान भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tricolor Bike Rally Held Amid Rain, Army Personnel and Students Spread Patriotic Spirit
तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान - फोटो : amar ujala

डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच यह रैली मिलिट्री अस्पताल चौराहा, पांचालघाट चौराहा और इटावा-बरेली हाईवे से मसेनी चौराहा होते हुए आरोग्य पथ पहुँची। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियां बजाकर और 'जय हिंद' के नारे लगाकर रैली का स्वागत किया।

विज्ञापन
Tricolor Bike Rally Held Amid Rain, Army Personnel and Students Spread Patriotic Spirit
तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान - फोटो : amar ujala

आरोग्य पथ पर गूंजे देशभक्ति के तराने

आरोग्य पथ के सामने बने मंच पर केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों को सुनकर राहगीर भी रुक गए और बच्चों की हौसला अफजाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed