फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood victims demand construction of embankment from Divisional Commissioner.

Farrukhabad News: मंडलायुक्त से बाढ़ पीड़ितों ने की तटबंध बनाने की मांग

Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Flood victims demand construction of embankment from Divisional Commissioner.
फर्रुखाबाद। मंडलायुक्त ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत कार्यों की हकीकत देखी। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने कटान से निजात के लिए गंगा किनारे तटबंध बनाने की मांग की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कानपुर के. विजयेंद्र पांडियन ने सदर क्षेत्र के गांव बिलावलपुर के मजरा कटरी धर्मपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने ग्रामीणों से राहत सामग्री के बारे में पूछा। मंडलायुक्त ने कहा कि पशुओं को भी बाढ़ शरणालय पर रखें और नियमित टीकाकरण कराएं। एंबुलेंस तैयार रखें। बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त पुलिया, सड़क व संपर्क मार्गों का चिह्नांकन कर आख्या उपलब्ध कराएं, जिससे मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों से कहा कि गंगा की धार को सीधा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बाढ़ शरणालय रहमानिया कन्या इंंटर कॉलेज में ठहरे बाढ़ पीड़ितों से सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे है। तहसील सदर के 12 गांव, कायमगंज के 20 व तहसील अमृतपुर के 30 गांव सहित कुल 62 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। चार बाढ़ शरणालयों में 630 व्यक्ति प्रवास कर चुके हैं। उन्हें पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। 52 अस्थायी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी तैनात हैं। कुल 67 नाव, 18 मोटर बोट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव कार्य के लिए एक टीम एनडीआरएफ, एक कंपनी फ्लड पीएसी मोटरबोट व उपकरण सहित तैनात है। बाढ़ प्रभावित 10 हजार परिवारों को खाद्यान्न पैकेट दिए जा चुके हैं। 21 परिवारों को पक्का मकान के लिए 25 लाख 20 हजार रुपये दिए गए। 25 परिवारों को 80 वर्ग मीटर भूमि आवंटन व पट्टा कर दिया गया है। एसपी आरती सिंह, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम संजय कुमार, सीवीओ डॉ. धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed