{"_id":"6a83566b0551c7a8bb049c74","slug":"youths-ran-on-a-waterlogged-track-amidst-the-rain-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-147013-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश के बीच पानी से भरे ट्रैक पर दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश के बीच पानी से भरे ट्रैक पर दौड़े युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में सोमवार से रिलेशनशिप भर्ती शुरू हो गई। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से युवा देर रात ही फतेह द्वार पहुंच गए। भोर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान हुई भारी बारिश के बीच भी अभ्यर्थियों ने पूरे जोश और दमखम के साथ शारीरिक परीक्षाओं में प्रतिभाग किया।
सबसे पहले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद उनकी लंबाई नापी गई। निर्धारित मानक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को 50-50 के समूह में करियप्पा मैदान ले जाया गया। बारिश के कारण मैदान का ट्रैक पूरी तरह गीला हो गया। कई स्थानों पर पानी भर गया था। इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता पाने के लिए पूरी ताकत लगाई। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दूसरे मैदान में भेजा गया। यहां बैलेंसिंग, लंबी कूद, बीम सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षाओं में प्रतिभाग किया।
सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि पहले दिन सेना में कार्यरत उत्तर प्रदेश के कर्मियों के आश्रितों के लिए रिलेशनशिप भर्ती हुई। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए हो रही भर्ती में अभ्यर्थी की आयु 17.5 से 22 वर्ष के बीच निर्धारित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया। इन अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 24 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
आज राजस्थान के अभ्यर्थियों की भर्ती
सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान प्रांत से आने वाले रिलेशनशिप अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया होगी। भर्ती को लेकर सेंटर परिसर और फतेह द्वार के आसपास अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही।