फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rare coincidence of Nag Panchami; Kanwariyas immersed in devotion and jubilation.

Farrukhabad News: नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, भक्ति-उल्लास में डूबे कांवड़िये

Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rare coincidence of Nag Panchami; Kanwariyas immersed in devotion and jubilation.
कमालगंज। शिव आराधना के साथ नाग पंचमी के दुर्लभ महासंयोग को लेकर तीर्थ नगरी शृंगीरामपुर भक्ति व उल्लास से सराबोर होकर पूरी रात झूमती रही। हर-हर महादेव व बम बोल के जयकारों के साथ कांवड़ियों के जत्थे रवाना होते रहे। सुबह के समय लगातार दूसरे दिन हुई बारिश में भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को महादेव के पूजन-अनुष्ठान के साथ ही नागपंचमी का विशेष फलदायी संयोग भी बना। इससे कांवड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। शृंगीरामपुर में रविवार शाम से बढ़ी कांवड़ियों की कतार पूरी रात नहीं टूटी। रामलीला मैदान से भंडारा स्थल तक भीड़ के कारण कई बार निकलना भी मुश्किल हुआ। जबकि किनारे से कांवड़ पथ पर लगातार शिवभक्त अपनी टोलियों में आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

गंगा के घाट, शृंगीऋषि मंदिर, हनुमान मंदिर, पर्यटन धर्मशाला, आरोग्य केंद्र के आसपास कांवड़ों को सजाने का काम चलता रहा। तड़के हुई तेज बारिश में श्रद्धालुओं की उमंग और बढ़ गई। डीजे की धुन पर नाचते गाते कांवड़ियों के जत्थे रवाना होते रहे। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारा व पानी की व्यवस्था की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed