सब्सक्राइब करें

आंधी-बारिश से तबाही: फसलों को पहुंचा नुकसान, 90 से ज्यादा बिजली पोल टूटे; 350 गांवों में छाया अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 08:30 PM IST
सार

माैसम में हुआ अचानक बदलाव किसानों से लेकर आम लोगों तक के लिए मुसीबत बन गया। आंधी के कहर से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े, बिजली के पोल धराशायी हो गए। वहीं, बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन
Crops Destroyed by Storms and Rain Power Out in 350 Villages in UP
फिरोजाबाद आंधी से गिरे पेड़ और बिजली के खंभे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद जिले शुक्रवार रात नौ बजे करीब आई आंधी और उसके बाद हुई बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर देहात तक मात्र 20 मिनट में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली पोल-तार टूटने के कारण बिजली गुल हो गई। शनिवार शाम को भी उमड़ते बादलों ने जिलेवासियों की धड़कन बढ़ा दी।


 
Trending Videos
Crops Destroyed by Storms and Rain Power Out in 350 Villages in UP
आंधी से गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण अंचल में इस बेमौसम आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वर्तमान में गेहूं की कटाई का सीजन चरम पर है, लेकिन इस आपदा ने सब कुछ रोक दिया है। मक्खनपुर और फरिहा क्षेत्रों में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की लांक (कटी फसल) हवा में उड़ गई। कई स्थानों पर रखा भूसा तक उड़कर बर्बाद हो गया। नगला बहादुर निवासी वीरेंद्र सिंह और इंदुमई के सुरजन सिंह जैसे कई किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले में भारी नुकसान हुआ है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी एक-दो दिन कटाई का काम प्रभावित रहने की आशंका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crops Destroyed by Storms and Rain Power Out in 350 Villages in UP
फसलों को पहुंचा नुकसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घंटे बंद रहा डब्ल्यूटीपी प्लांट, गहराया पानी का संकट
आंधी के कारण शहर की बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं। विशेष रूप से जलापूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। शुक्रवार रात आई आंधी से रैपुरा फीडर से जुड़े सैलई स्थित डब्ल्यूटीपी प्लांट के इंसुलेटर का फ्यूज उड़ गया। इसके चलते प्लांट करीब 4 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। प्लांट बंद होने से सत्यनगर, टापा कलां, हनुमान जलाशय, विभव नगर और नगला बरी की उपरिगामी टंकियां नहीं भर सकीं। शनिवार सुबह इन इलाकों के हजारों घरों में पानी नहीं पहुंचा। जलकल एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि रविवार तक आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।

 
Crops Destroyed by Storms and Rain Power Out in 350 Villages in UP
आंधी से गिरे पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़कें बंद और ब्लैकआउट की स्थिति
तेज हवाओं के कारण जिले में दर्जनों स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। खैरगढ़-प्रतापपुर मार्ग, शेखपुरा, हाथवंत और नगला भोला में पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। नारखी क्षेत्र के नयाबांस के पास पेड़ गिरने से बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से ग्रामीण इलाकों में पूरी रात ब्लैकआउट की स्थिति रही। शहरी क्षेत्रों में भी होर्डिंग और बैनर उखड़कर गिरने से कई स्थानों पर हादसे होते-होते बचे।

 
विज्ञापन
Crops Destroyed by Storms and Rain Power Out in 350 Villages in UP
आंधी से गिरे पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान
आंधी और बारिश ने जिलेभर में तबाही मचाई। जिलेभर में 90 से ज्यादा पोल टूट गए। 350 से ज्यादा गांव अंधकार में डूबे रहे। शनिवार की सुबह पोल बदलने का कार्य शुरु किया गया। सबसे ज्यादा नुकसान जसराना डिवीजन के बिजलीघरों पर हुआ। शुक्रवार को देर रात्रि तेज आंधी के साथ बारिश आई। पूरे शहर और देहात की बिजली सप्लाई बंद हो गई। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में दो पोल टूट गए। इस कारण उसायनी बिजलीघर से सप्लाई को सुचारू किया गया। गांधी पार्क, लेबर कॉलोनी सहित शहर के अधिकांश हिस्सों की सप्लाई रात्रि 12 बजे के बाद शुरु की गई। वहीं, जसराना डिवीजन में 40 विद्युत पोल टूट गए। इसमें एका और बनवारा में सबसे ज्यादा बिजली पोल टूटे हैं। पूरी रात इन क्षेत्रों से जुडे़ गांव अंधकार में रहे। शनिवार को सुबह पोल ठीक करने का कार्य शुरु हुआ। नगला राम कुंबरी में 14 पोल टूटे। रामनगर मैनलाइन का पोल टूटने से पूरे फीडर की सप्लाई पूरी रात बंद रही। यूपीएसआईडीसी में दो , नारखी में 8 पोल, नगला सोंठ में 6 पोल डैमेज हो गए। टूंडला में 7 पोल टूट गए। शिकोहाबाद में तीन बिजली के पोल आंधी से झुक गए। एक्सईएन राहुल कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा पोल जसराना डिवीजन में टूटे हैं। अधिकांश क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित थी। उसे ठीक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-महिला सहकर्मी की गंदी करतूत: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed